1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा के आगे तो रॉकी भाई का भी AURA माइनस में चला जाएगा, आप खुद ही देखिए Video

चचा के आगे तो रॉकी भाई का भी AURA माइनस में चला जाएगा, आप खुद ही देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2025 11:57 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 12:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में और फिर कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MEMAR_ADI.18

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां जाने के बाद कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया, अलग और अतरंगी आ ही जाता है और जो लोग रेगुलर एक्टिव रहते हैं उनकी फीड पर तो दिन भर एक से बढ़कर एक वीडियो आते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी डांस तो कभी कुछ और देखने को मिलता है और इन्हीं सब के बीच में वायरल वीडियो भी खूब सारे आते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है कि वो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है एक जगह पर बीच सड़क में एक चचा बैठे हुए हैं। अब चचा जहां पर बैठे हुए हैं, वहां उनके सामने एक पानी की बोतल है, गिलास है, माचिस है, बीड़ी का पैकेट भी शायद है और एक दारू की छोटी सी बोतल नजर आ रही है। उन्होंने पैग लगा लिया है और शायद वो नशे में हैं। कोई नशे में होने के बाद ही ऐसी हरकत कर सकता है जो चचा न किया है। वहीं सड़क पर लोग बाइक, स्कूटी और कार से आ और जा रहे हैं मगर हिम्मत है जो कोई चचा को हटा दे। इसी में किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memar_adi.18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- काका ऑन रॉक। दूसरे यूजर ने लिखा- पीक मेल कंटेंट। तीसरे यूजर ने लिखा- ये AURA 999+ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कुछ अलग है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे नमूनों की फोटो पर जल्दी ही हार चढ़ जाता है, Video देख आप भी हामी भरेंगे

चलती ट्रेन के साथ दौड़ता रहा बेचारा लड़का मगर नहीं दिए उसके पैसे, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।