1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती ट्रेन के साथ दौड़ता रहा बेचारा लड़का मगर नहीं दिए उसके पैसे, Video हो रहा है वायरल

चलती ट्रेन के साथ दौड़ता रहा बेचारा लड़का मगर नहीं दिए उसके पैसे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2025 10:17 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 10:17 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको ट्रेन से सफर करने वाले शख्स पर गुस्सा आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Viral video, viral news- India TV Hindi
अपने पैसों के लिए ट्रेन के साथ भागा मगर शख्स ने नहीं दिए उसके पैसे Image Source : X/@MASALAAMINDS

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ गलत होता हुआ नजर आता है या फिर कुछ ऐसा होता हुआ दिखता है जो लोगों का ध्यान खींचता है, उसे लोग रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब इन्हीं सब में से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अभी भी कई सारे वीडियो आपकी फीड पर आ रहे होंगे। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल गई है और उसी चलती ट्रेन के साथ एक लड़का भागता हुआ नजर आ रहा है। वो अंदर सवार एक बंदे से कुछ मांग रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पैसे मांग रहा है मगर अंदर बैठा शख्स उसकी सुनता ही नहीं है। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स उस लड़के को बोलता है कि वो अपना नंबर बताए तो वो पैसे भेज देगा मगर वो नंबर उसे नहीं बताता है। अंत में वो हारकर रुक जाता है। वीडियो में लिखा है, 'यंग वेंडर पेमेंट लेने के लिए चलती ट्रेन के साथ दौड़ा मगर पेमेंट नहीं मिला।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MasalaaMinds नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'गरीब और कमजोर के साथ कभी मत खेलो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंसानियत मर गई है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत खत्म है इधर। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत दुष्ट लोग हैं, कर्म हमेशा वापस आता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान ऐसे लोगों को सजा दो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये टिर्री थोड़ी...लड़ाकू विमान है, वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को अंकल ने कर दिया कन्फ्यूज, आइए बताते हैं कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।