1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने सोशल मीडिया पर देखा ट्रिक और बालों के लिए कर लिया ट्राई, बाद का नजारा देख हो जाएंगे लोट-पोट

महिला ने सोशल मीडिया पर देखा ट्रिक और बालों के लिए कर लिया ट्राई, बाद का नजारा देख हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2025 07:09 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 07:19 am IST

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अंत तक देखने के बाद कोई ऐसा नहीं होगा जो अपनी हंसी को रोक पाएगा। वहीं महिलाएं कभी भी सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रिक्स नहीं अपनाएंगी।

viral tricks for hairstyle, viral video- India TV Hindi
वायरल ट्रिक ट्राई करके फंस गई बेचारी महिला Image Source : X/@SANATAN_KANNADA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ अतरंगी, अनोखा और अलग देखने को मिलेगा। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जो बहुत ही मजेदार होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कभी रोक ही नहीं पाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो भी बिल्कुल ऐसा ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कांटा चम्मच को अपने बालों में सामने से लगाती है और जिक-जैक करते हुए पीछे तक ले जाती है। इसके बाद वो अपने बालों को दो भाग में करती है तो बालों के बीच में जिक-जैक नजर आता है। अब वीडियो में आता है दूसरा भाग जिसमें एक दूसरी महिला नजर आती है जिसने उस ट्रिक को अपनाया था। उस महिला के बालों में ही चम्मच फंसा हुआ है और उसके हाव-भाव बताते हैं कि वो अब बहुत पछता रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sanatan_kannada नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'महिलाओं कभी भी सोशल मीडिया ट्रिक्स को असली जिंदगी में ट्राई मत करो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये फैक्ट है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- नूडल हेयर स्टाइल। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या सर्दी में जैकेट में चाय भरकर पहना जा सकता है ? इस Viral Video का सच सुनकर चौंक जाएंगे

बेंगलुरु में फ्लाईओवर के खंभे के अंदर सोते शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया- 'गैरकानूनी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।