आज के समय में सोशल मीडिया का चलन बहुत बढ़ गया है। लोग किसी न किसी तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही हैं। कई सारे लोग तरह-तरह के पोस्ट देखने की वजह से एक्टिव रहते हैं तो वहीं कई सारे लोग वीडियो, फोटो या फिर अपने मन में आ रहे सवालों को पूछने या अपनी राय देने की वजह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आप भी इनमें से किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर जरूर ही एक्टिव रहते हैं और जब भी आप सोशल मीडिया पर जाते होंगे, कोई न कोई पोस्ट आपका ध्यान खींच ही लेता होगा। अब उनमें से कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जैसे अभी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
यूजर ने लोगों से पूछा एक सवाल?
आपने अगर अभी जींस पहनी हुई है तो अपनी जींस के दाई तरफ वाली जेब की तरफ नजर डालिए। आपको दिख रहा होगा कि उस जेब के ऊपर एक छोटी सी दूसरी जेब भी है। इसी को लेकर यूजर ने लोगों से पूछा कि क्या वो जानते हैं कि यह छोटी सी जेब क्यों दी जाती है। आपको बता दें कि @Dheerusingh25 अकाउंट से यह सवाल पूछा गया है और खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 90 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद अधिकतर लोगों का यह कहना है कि सिक्के रखने के लिए बनाया गया होगा। किसी ने कहा कि बेकार में है, किसी ने कहा शोऑफ के लिए तो कुछ लोगों ने लिखा कि उन्हें नहीं पता। अब यह जानने से पहले कि ये छोटी सी जेब क्यों दी जाती है, आप वायरल पोस्ट देख लीजिए।
यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट
जींस में आखिर क्यों दी जाती है ये छोटी सी जेब?
अब इस सवाल का कोई आधिकारिक जवाब तो नहीं है मगर ऐसा कहा जाता है कि जींस में यह छोटी वाली जेब मूल रूप से पॉकेट वॉच को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए बनाया गया था। अब कोई पॉकेट वॉच तो नहीं रखता है मगर यह एक स्टाइल बन गया और आज भी जींस में ये छोटी वाली जेब दी जाती है। AI के मुताबिक 19वीं सदी में इस तरह की जींस को डिजाइन किया गया था। तब हाथ घड़ी का चलन नहीं था तो समय देखने के इस्तेमाल किए जाने वाले पॉकेट वॉच के लिए यह डिजाइन किया गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस प्यारी बच्ची ने अपने पापा से लिया प्यारा सा बदला, Video लाइक किए बिना नहीं रहेंगे आप
इस लड़के ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो कॉन्सर्ट में बदल दिया, Video भी हो गया वायरल