1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bangkok का पूरा नाम किसी कविता से कम नहीं, पढ़ते ही याद आ जाएगा 'मुथुस्वामी वेणुगोपाल अय्यर'

Bangkok का पूरा नाम किसी कविता से कम नहीं, पढ़ते ही याद आ जाएगा 'मुथुस्वामी वेणुगोपाल अय्यर'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 12:49 pm IST

आप सभी लोग बैंगकॉक के बारे में तो जानते ही होंगे। कई लोगों ने वहां जाकर छुट्टियां भी मनाई होगी लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बैंगकॉक का पूरा नाम क्या है?

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
क्या आप जानते हैं बैंकॉक का पूरा नाम? Image Source : PEXELS

ऐसा शायद ही आपको कोई मिलेगा जिसने बैंकॉक का नाम नहीं सुना होग। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बारे में लगभग हर इंसान जानता है। कई लोगों का सपना होगा कि वो एक बार बैंकॉक जाकर वहां घूमें तो वहीं कई लोगों ने अपना यह सपना पूरा भी कर लिया होगा। आप बैंकॉक के बारे में जानते हैं तो वहां की लाइफस्टाइल के बारे में भी जानते ही होंगे। इसके अलावा भी आपने बैंकॉक के बार में कई जानकारी पता की ही होगी लेकिन एक चीज है जो आपने कभी भी सर्च नहीं किया होगा या फिर आपने कभी ऐसा कुछ सोचा भी नहीं होगा।

बैंकॉक का पूरा नाम जानते हैं आप?

आप कभी अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर विदेश जाने की बात करते होंगे तो किसी न किसी ने तो बैंकॉक का नाम लिया ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का पूरा नाम कुछ और है। हम यूं भी कह सकते हैं कि बैंकॉक का पूरा नाम किसी कविता से कम नहीं है। आपको बता दें कि बैंकॉक का पूरा नाम 'Krung Thep Maha Nakhon Amon Rattanakosin Mahinthara Yuthaya Mahadilok Phop Noppharat Ratchathani Burirom Udomratchaniwet Mahasathan Amon Piman Awatan Sathit Sakkathattiya Witsanukam Prasit' है। ये बैंकॉक का आधिकारिक और पूरा नाम है। यह इतना लंबा नाम है कि इसे पढ़ने के बाद लोगों को धमाल फिल्म के 'मुथुस्वामी वेणुगोपाल अय्यर' की याद जरूर ही आ जाएगी।

बैंकॉक के बारे में यह भी जान लें

बैंकाक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो लोगों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी वर्ल्‍ड विश्‍व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

ई बनारस हव गुरू! वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

अरे यहां तो सब उल्टा पुल्टा हो रहा है, एक आप भी देखिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।