सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर वर्ग के लोग मौजूद हैं। कुछ लोग वीडियो बनाते हैं और पोस्ट करते हैं तो वहीं कई सारे लोग उन सभी वीडियो को देखने के लिए आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर ही सही मगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक के बाद एक करके कई सारे वीडियो आते होंगे और उन्हें आप देखते भी होंगे। उन्हीं में से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं और इसी कारण वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके दिल में अपने लिए जगह बना लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में बच्ची ने क्या कहा।
Related Stories
बच्ची ने अपने पापा से कैसे लिया क्यूट बदला
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें बच्ची अपने पापा से बहुत ही प्यारा सा बदला लेते हुए दिखाई दी। वीडियो में बच्ची बोलती है, 'दोस्तों कुछ दिनों पहले मेरे पापा ने मुझे उल्लू बनाया था। मैंने पापा को बोला कि मेरी नाक बंद तो पापा बोले कि नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुला है। तो आज पापा की खुद की नाक बंद है।' इसके बाद वो अपने पापा से पूछती है कि क्या हुआ, नाक बंद है, जुखाम है और हां में जवाब सुनने के बाद बोलती है कि नाक बंद है तो क्या हुआ, ऑफिस तो खुला है।
यहां देखें वो प्यारा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Cutest Revenge' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यूट तो है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- नारायण नारायण। तीसरे यूजर ने लिखा- ये रिवेंज मुझे कब मिलेगा। चौथे यूजर ने लिखा- कितनी क्यूट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये लड़की मैनेजर बनेगी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो कॉन्सर्ट में बदल दिया, Video भी हो गया वायरल
इस बंदे की अनोखी बारात का Video जमकर हुआ वायरल, लोगों ने दिए कुछ ऐसे मिक्स रिएक्शन