1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये डोगेश भाई तो पूजा-पाठ भी करते हैं ! भगवान शिव की आरती गाते Husky का Video Viral, देखकर यूजर्स बोले- 'सनातनी डॉगी'

ये डोगेश भाई तो पूजा-पाठ भी करते हैं ! भगवान शिव की आरती गाते Husky का Video Viral, देखकर यूजर्स बोले- 'सनातनी डॉगी'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 20, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 05:28 pm IST

Husky Dog Viral Video Instagram: सोशल मीडिया पर आपने डोगेश भाई से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। मगर इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद यूजर्स ने डोगेश भाई को 'सनातनी डॉगी' नाम दे दिया।

husky dog viral video, husky dog video viral, husky dog dance video, husky dog Instagram dance video- India TV Hindi
मालिक के साथ पूजा में मौजूद डॉग। Image Source : IG/@GO_NOMAD9

Husky Dog Viral Video Instagram: सोशल मीडिया पर इन दिनों Husky Dog के कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में हस्की डॉग को AI की मदद से डांस करते (Husky Dog AI Dance Video) तो किसी में AI की मदद से कराटे करते हुए दिखाया जा रहा है। इसी बीच एक वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो में हस्की डॉगी को मालिक के साथ बैठकर आरती में शामिल होते हुए दिखाया गया है। भगवान शिव की स्तुति के बाद जैसे ही शख्स 'कर्पूरगौरं करुणावतारं...' गाना शुरू करता है तभी हस्की डॉग दोगुनी तेज आवाज में सुर में सुर मिलाता नजर आता है। 

 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @go_nomad9 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'सनातनी हस्की।' वीडियो में  पूजा करते हुए लड़का घर के मंदिर में बैठा है जहां वो भगवान शिव की स्तुति पढ़ता है। 'कर्पूरगौरं करुणावतारं...' गायन शुरू करते ही उसका हस्की डॉग भी पूजा में शामिल हो जाता है और अपने पशुपतिनाथ यानी भगवान शिव की आराधना में जोरों से सुर में सुर मिलाता है। ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद ​आ रहा है। 

यूजर्स ने दी प्र​तिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'हस्केश्वर स्वामी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आपने उसे देखकर सीखा या उसने आपको।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हस्की का कहना है तुम मुझसे तेज नहीं बोल सकते।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'प्रार्थना निश्चित रूप से सुनी जाएगी, खासकर जब कई प्रजातियां एक साथ प्रार्थना करेंगी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भाई मॉड्यूलेशन के साथ सिंक करने में सक्षम है।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे यह बहुत पसंद है कि कैसे हमारी पीढ़ी अपने दोस्तों के साथ आध्यात्मिकता की तलाश कर रही है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'सनातनी डॉगी।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
दुनिया की सबसे लंबी सड़क, इस पर चढ़े तो 30 हजार किलोमीटर तक कोई मोड़ नहीं मिलेगा; रास्ते में हैं 14 देश 
 

भारतीय महिला को रूस की सड़कों पर राजस्थानी साड़ी में देख फैन हुए लोग, बेटे ने कहा- 'मां एक सेलिब्रिटी हैं' 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।