1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे की अनोखी बारात का Video जमकर हुआ वायरल, लोगों ने दिए कुछ ऐसे मिक्स रिएक्शन

इस बंदे की अनोखी बारात का Video जमकर हुआ वायरल, लोगों ने दिए कुछ ऐसे मिक्स रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2025 08:13 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 08:13 am IST

आपने तो अब तक न जानें कितनी सारी बारातें देखी होंगी मगर कुछ लोग अपनी बारात को यूनिक तरह से निकालते हैं और ऐसे वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ITS.RIDER.HUZAIFA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अब हर कोई दिन में कुछ देर ही सही मगर एक्टिव तो रहता ही है। आप भी शायद अपने फ्री टाइम में इंस्टा, फेसबुक जैसे किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ देर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां तमाम तरह के पोस्ट देखते होंगे। हर दिन जितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एक बंदे की बारात है। आपने अब तक ऐसी बारात नहीं देखी होगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस बारात में यूनिक क्या है जिसने वीडियो को वायरल कर दिया।

ऐसी बारात कभी देखी है?

आपने कई तरह की बारात देखी होंगी। किसी बारात में बाराती पैदल जाते हुए दिखे होंगे क्योंकि दूल्हन का घर या फिर शादी के लिए बुक हुआ गार्डन पास में ही होगा। कई बार बाराती गाड़ियों में तो कभी बस में जाते हुए नजर आए होंगे मगर क्या आपने कभी बारातियों को स्पोर्ट्स बाइक पर जाते हुए देखा है? वीडियो में दिखता है कि दूल्हा पहले घोड़ी पर होता है, फिर वो कार में सवार हो जाता है मगर उसके दोस्त किसी कार में नहीं बल्कि स्पोर्ट्स बाइक पर सवार नजर आते हैं। वो सभी बाइक पर ही बारात में जाते दिखे और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर its.rider.huzaifa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कैप्शन में 'Biker's Barat' लिखा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कॉलोनी वाले मन ही मन गरिया रहे होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- थार से महंगी तो बाइकें हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- राइडर की बारात। चौथे यूजर ने लिखा- दिखावा नहीं करना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देख रैपिडो वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे, जानने के लिए आप खुद देखिए वायरल Video

समय का कतरा-कतरा इस्तेमाल करना कोई अंकल से सीखे, Video देख समझ जाएंगे मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।