1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई इनकी तो हो गई फील्डिंग सेट, ट्रैक्टर तो क्या अब किसी भी वाहन के साथ स्टंट नहीं करेंगे

लो भाई इनकी तो हो गई फील्डिंग सेट, ट्रैक्टर तो क्या अब किसी भी वाहन के साथ स्टंट नहीं करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 02:47 pm IST

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें पता नहीं क्यों मगर स्टंट करने में बड़ा मजा आता है और फिर उन्हें अपने किए का फल भी तुरंत ही मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हापुड़ में हुआ है जिसका वीडियो सामने आया है।

ट्रैक्टर के साथ स्टंट करना पड़ गया भारी- India TV Hindi
ट्रैक्टर के साथ स्टंट करना पड़ गया भारी Image Source : REPORTER INPUT

आज कल आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई बार देखा होगा कि कई सारे लोगों को स्टंट करने की अलग ही बीमारी हुई होती है। उन्हें लगता है कि चार लोगों के सामने वो स्टंट करेंगे या फिर वीडियो बनाकर पोस्ट करेंगे तो लोग उन्हें बहुत ही कूल समझेंगे और इसी चक्कर में कई बार लोगों कि फील्डिंग सेट हो जाती है। हर कुछ दिन में ऐसे वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा और क्या हुआ।

ट्रैक्टर से स्टंट करना पड़ा भारी

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि गंगा नदी में ट्रैक्टर को उतारकर कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहां पानी कुछ जगहों पर बिल्कुल खत्म है तो किसी जगह पर बहुत कम है और इसी कारण से वो स्टंट कर रहे हैं। किसी ट्रैक्टर पर एक अकेला बंदा है तो किसी ट्रैक्टर पर तीन और किसी पर उससे भी ज्यादा। ये सभी लोग स्टंट बाजी कर रहे हैं। वीडियो में आगे दिखता है कि उसमें से एक ट्रैक्टर का चालक उसे बाहर निकाल रहा था, तभी ट्रैक्टर आगे से उठ जाती है और पीछे पलट जाती है। इसमें कई सारे लोग दब जाते हैं। यह देखते ही कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए भागकर आते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आखिर कहां का है यह मामला?

आपको बता दें कि यह मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले का है। दरअसल कई श्रद्धालु अपने-अपने ट्रैक्टरों पर भी कार्तिक पूर्णिमा के मेले में पहुंचे थे। गढ़ खादर क्षेत्र में लगे इस मेले के दौरान जहां एक तरफ लोग पूजा पाठ और स्नान ध्यान कर रहे थे तो वहीं स्नान घाट से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर सवार कुछ युवक स्टंट बाजी करने में लगे हुए थे। स्टंट बाजी करते हुए ये हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर पर करीब आधा दर्जन लोग स्टंट बाजी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। 4 फीट ऊंचे घाट पर ट्रैक्टर को चढ़ाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर में सवार कई युवक उसके नीचे दब गए। गनीमत रही की इस हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानलेवा स्टंट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

(निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

आखिर किस महान आत्मा ने लिखी होगी ऐसी लाइन, पढ़कर आपका भी दिमाग यही सोचेगा

दोनों हाथ नहीं हैं मगर फिर भी बाइक चलाता दिखा बंदा, Video हो गया खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।