1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चलती बाइक पर बिना हेलमेट हाथ छोड़कर स्टंट करती युवती का VIDEO हुआ वायरल, अब पुलिस खोज रही

चलती बाइक पर बिना हेलमेट हाथ छोड़कर स्टंट करती युवती का VIDEO हुआ वायरल, अब पुलिस खोज रही

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 21, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 05:50 pm IST

एक युवती का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाई है।

स्टंट करती युवती का वीडियो वायरल- India TV Hindi
स्टंट करती युवती का वीडियो वायरल Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक युवती का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवती को बिना हेलमेट पहने, तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए दोनों हाथ छोड़कर हवा में स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। अब पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाई है।

युवती ने हेलमेट नहीं पहना था

वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है और इसे गंभीर लापरवाही माना है। जानकारी मिलते ही इंदौर पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें एक्टिव हो गई हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि युवती ने हेलमेट नहीं पहना था और वह खतरनाक तरीके से स्टंट कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, ये ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि युवती ने केवल हेलमेट नहीं पहना है, बल्कि खतरनाक तरीके से स्टंट भी किया।

साइबर सेल कर रही पड़ताल

वर्तमान में साइबर सेल की टीम वीडियो की लोकेशन, समय और इसमें दिख रही युवती की पहचान की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती की पहचान होने और उसे पकड़ने के बाद पहले उसे समझाइश दी जाएगी। इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए उसके खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

जन सुराज को बड़ा झटका, इन सीटों के उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, PK बोले- 'BJP ने डराया-धमकाया'

"50 लाख युवाओं को नौकरी दी, अगले 5 साल में 1 करोड़ को और देंगे", बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।