1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IPL Meme Fest : IPL शुरू होते ही ताज़ातरीन Memes हो रहे वायरल, देखते ही छूटेंगे हंसी के फव्वारे

IPL Meme Fest : IPL शुरू होते ही ताज़ातरीन Memes हो रहे वायरल, देखते ही छूटेंगे हंसी के फव्वारे

IPL Meme Fest : सोशल मीडिया पर आईपीएल से जुड़े कई मजेदार मीम्स ट्रेंड कर रहे हैं। ये मीम्स इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज को लेकर हैं जिन्हें लोग स्टोरी और स्टेटस पर लगाकर भी शेयर कर रहे हैं।

IPL 2026,IPL 2026 memes,Indian Premier League,RCB,SRH,RCB vs SRH,IPL Memes Fest, Meme, Memes on IPL,- India TV Hindi
Image Source : X/@IMTANUJSINGH आईपीएल से जुड़े मीम्स हुए वायरल।

IPL Meme Fest : क्रिकेट प्रेमियों का सबसे बड़ा त्योहार टी20 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 आज यानी 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। टाटा आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा।इस बार टूर्नामेंट 28 मार्च से 31 मई 2026 तक चलेगा और कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी सामने आए हैं जिन्हें लोग स्टोरी और स्टेटस पर भी लगाकर शेयर कर रहे हैं। 

यहां देखें मीम्स 





आईपीएल 2026 में खास

 बता दें कि, इस बार 10 टीमें दो ग्रुप्स में बंटी हुई हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल एक ही रहेगा। शेड्यूल दो चरणों में घोषित किया गया क्योंकि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। गौरतलब है कि, पिछले साल बेंगलुरु में हुई स्टैंपीड यानी भगदड़ त्रासदी के सम्मान में इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। बीसीसीआई ने शोक व्यक्त करते हुए फैसला लिया कि पहले मैच से पहले कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी भव्य रहेगी। 

भौकाल दिखाएगी आरसीबी 

आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन बनकर आई है और इस बार भी विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल जैसी स्टार पावर के साथ मजबूत दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी पुरानी टीमें हमेशा की तरह दावेदार बनी हुई हैं। नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ी भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2026 क्रिकेट के अलावा मनोरंजन, बिजनेस और ग्लैमर का भी मेला है। स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा पर लाइव प्रसारण होगा। फैंस पूरे देश में फैन पार्क्स में मैच देख सकेंगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : भारत में सस्ती दवाइयां पाकर हैरत से भर गई विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'मैं यहीं बसने जा रही हूं'

धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का पहला ऑडिशन Video Viral, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप