1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भारत का असली मसालेदार खाना खाते ही​ विदेशी शख्स का हुआ बुरा हाल, चीखते हुए बाहर निकला और फिर जो हुआ...

Video: भारत का असली मसालेदार खाना खाते ही​ विदेशी शख्स का हुआ बुरा हाल, चीखते हुए बाहर निकला और फिर जो हुआ...

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई विदेशी व्लॉगर और पर्यटकों को भारतीय खाना खाते हुए ​देखा होगा। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मसालेदार खाना खाते ही आइरिश शख्स की हालत बिगड़ गई।

irtish man tries Indian food, Indian food irish man reaction, irish man video, viral video, viral ne- India TV Hindi
Image Source : IG/@EAMONJOHN भारतीय खाना खाता आइरिश शख्स।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें विदेशी पर्यटक भारत की खूबसूरती देख चौंक जाते हैं। जहां एक ओर कई पर्यटक और व्लॉगर भारत की खूबसूरती देख आकर्षित होते हैं तो वहीं, दूसरी ओर कुछ व्लॉगर भारतीय भोजन के दीवाने हो जाते हैं। हालांकि, इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें आइरिश व्यक्ति (आयरलैंड का निवासी) को भारतीय भोजन करते हुए दिखाया गया है। भारतीय दोस्त के साथ मजे से रेस्तरां में मसालेदार भोजन कर रहे आइरिश शख्स ने उन व्यंजनों के तीखेपन पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो में शख्स को तीखे स्वाद से बेहाल देखा गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @eamonjohn नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मुझे लगा कि मैं प्रामाणिक मसाला संभाल सकता हूं पता चला कि मसाले ने मुझे संभाल लिया। भोजन की लड़ाई में युद्ध संगीत लाने की सिफारिश नहीं करूंगा।' वीडियो में आयरलैंड के इस शख्स के साथ एक और शख्स को देखा गया। जो तीखे खाने को खाने के बाद होंठों पर केचअप लगाते दिख रहे हैं। पहले वाले विदेशी शख्स को मिर्च और मसालों के स्वाद के कारण पसीने में तर देखा जा सकता है। शख्स का चेहरा पूरी तरह से लाल हो चुका था और वो जोरों से सिसक रहा था। चिल्लाते हुए जब उससे नहीं रहा गया तो वो बाहर निकलकर रेस्तरां के गेट पर बैठ गया और वहां सिगरेट पीने लगा।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'उसने खाकर कैलोरी जलाई ।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'और आप यह तो जानते ही हैं कि उसे यह बहुत पसंद है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह कुछ नए रंग देख रहा है और उन जगहों से पसीना बहा रहा है, जिनके बारे में उसे पहले पता भी नहीं था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे पता है कि सिगरेट का धुआँ भट्टी जैसा लगता है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'आप देख सकते हैं कि वह किस क्षण अलग हो जाता है, बेचारे अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहे हैं, हाहाहा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'मुझे लगता है कि मैं सूरज के पास जाने के लिए तैयार हूं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
कभी मिक्सी में कपड़े धोए हैं ? महिला के इस देसी जुगाड़ को देख माथा पीट लेंगे आप, मजेदार है ये Viral Video

'ऐसी रोटी तो जानवर भी न खाएं...!' भारतीय शख्स ने दिखाया सऊदी अरब में कैसी रोटियां मिलती हैं, Video देख चौंक जाएंगे