1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये टैलेंट है या फिर रील का नशा? वायरल Video देख आप खुद तय कीजिए

ये टैलेंट है या फिर रील का नशा? वायरल Video देख आप खुद तय कीजिए

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग कहेंगे कि इस लड़के ने कमाल कर दिया तो कुछ लोग उसकी हरकत को बेवकूफी कहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SKTANVEER87 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के पास फोन है और सोशल मीडिया तक हर किसी की पहुंच भी है तो लोग दिन में अच्छा-खासा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स देखने के लिए है तो कुछ लोग उन्हीं रील्स को बनाकर फेमस होने की चाह में सोशल मीडिया पर है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने की ताकत रखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स ने कुएं में एक डंडा फंसाया हुआ है। इसके बाद वो उसी डंडे पर खड़ा होकर नीचे लटकता है और फिर डंडे के दूसरे छोर पर पहुंचता है। इसके बाद वो एक हाथ से लटकता है और खुद को ऐसे दिखाता है जैसे वो ध्यान करने बैठा है। अब ऐसे में अगर हाथ छूटा और वो नीचे गिरा तो कुछ भी हो सकता है। यह वाकई टैलेंट है या फिर सिर्फ रील्स के लिए किया हुआ स्टंट है, आप वायरल वीडियो को देखने के बाद खुद तय कीजिए।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसको टैलेंट कहें या रील्स का नशा या फिर पागलपन। जानबूझकर ऐसा करना ठीक है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रील्स का बुखार आज कल सभी को चढ़ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कुएं में तो हम भी बहुत नहाए हैं, तैरना जानता होगा लड़का, इसलिए ऐसे कूद रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर थोड़ा सा  चुके तो सीधे गिर जाते अंदर। चौथे यूजर ने लिका- पागलपन है ये। एक और यूजर ने लिखा- मैं तो इसे रील्स का नशा ही बोलूंगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Bluetooth का नाम 'ब्लूटूथ' कैसे पड़ा? आइए आपको बताते हैं यह गजब का फैक्ट

Chef की टोपी लंबी क्यों होती है? आइए हम बताते हैं इस सवाल का जवाब