1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संसार में अब बस यही देखना रह गया था क्या? लड़के की हरकत एक बार आप भी देखो

संसार में अब बस यही देखना रह गया था क्या? लड़के की हरकत एक बार आप भी देखो

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी शुरुआत देख आपको लगेगा कि कुछ नया अनोखा देखने को मिलेगा मगर अंत में जो भी दिखता है, उसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया अपने यूजर्स को दिन में एक-दो वीडियो ऐसे दिखा ही देता जिसे देख उस यूजर की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में रोज चक्कर लगाते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता होगा। कुछ ऐसा दिख जाता होगा जिसे देख आप भी सोचते होंगे कि यही देखना रह गया था क्या अब। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो शुरुआत में आपको लगेगा कि यह बंदा अपनी कोई कला दिखाने वाला है मगर अंत में उसकी कला देख आपका हैरान होना तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का पॉलीथीन में कई सारे साबुन लेकर आता है। इसके बाद वो उन्हें जमीन पर रख देता है और बारी-बारी उन सभी साबुनों को पैकेट से बाहर निकालने लगता है। इसके बाद वो एक सुई-धागे की मदद से उन्हें एक सीरीज में लगाना शुरु करता है। अब तक कुछ समझ में नहीं आता है कि वो क्या बना रहा है मगर अगले ही पल वो वीडियो देखने वाले हर किसी को हैरान कर देता है। दरअसल वो उन साबुनों की मदद से एक लड़की वाला ड्रेस बनाता है और अंत में उसे पहनकर भी दिखाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा हिडन टैलेंट जिसे हिडन ही रहना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये लड़के, लड़के क्यों नहीं रह गए आज कल। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या था ये। तीसरे यूजर ने लिखा- संतूर गर्ल।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये पक्का किसी 'क्लब प्रेमी' ने करवाया होगा, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा

अरे गजब! ऐसी टोपी पहली बार नजर आई है, गर्मी से दे सकती है राहत, देखें Video