1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे गजब! ऐसी टोपी पहली बार नजर आई है, गर्मी से दे सकती है राहत, देखें Video

अरे गजब! ऐसी टोपी पहली बार नजर आई है, गर्मी से दे सकती है राहत, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 04:55 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आया जिसमें गजब की एक टोपी नजर आई। गर्मी से राहत पाने में यह टोपी मदद कर सकती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरह के वीडियो और फोटो आपको देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर मजेदार फोटो तो वायरल होते ही हैं, उसके अलावा कई तरह के वीडियो भी वायरल होते हैं। जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, डांस, ड्रामा, अतरंगी हरकत और इसके अलावा अनोखी टेक्नोलॉजी के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन जितने वीडियो वायरल होते हैं, उसमें से कुछ जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक न जानें कितने ही वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक न जानें कितनी ही तरह की टोपियां देखी होंगी मगर क्या आपने की पंखे वाली टोपी देखी है? जी हां, वायरल वीडियो में एक ऐसी टोपी नजर आई जिसमें पंखा लगा हुआ है। इस पंखे को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से उसे एडजस्ट भी कर सकते हैं और उसमें शायद स्पीड भी तय की जा सकती है। उस पंखे को चार्ज करने के लिए पोर्ट दिया हुआ है। यह अनोखी टोपी है जिस कारण इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AdvikAnesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब। दूसरे यूजर ने लिखा- मास्क में होता था, अब इसमें लग गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

देख रहे हो बिनोद कैसे भौकाल बनता है, हाईवे पर असलहा लहराते हुए महिला ने बनवाया Video, हो गया वायरल

दीदी से सीखो हैंगर का सही इस्तेमाल करना, Video देख लोगों ने जमकर किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।