1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसको बोलते हैं दारू की तड़प! शराब के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा शख्स, VIDEO वायरल

इसको बोलते हैं दारू की तड़प! शराब के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा शख्स, VIDEO वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 12:34 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि शराब के चक्कर में किस तरह से एक बंदा मुसीबत में फंस गया। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग आ ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा ही होता है। आपने बिल्कुल अभी लड़ाई का कोई वीडियो देखा होगा और स्क्रोल करते ही अगला वीडियो किसी जुगाड़ या फिर डांस का आ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और इन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ठेके पर शराब लेने तो गया मगर शराब के चक्कर में उसने खुद को मुसीबत में डाल दिया। ठेके पर एक खिड़की है जो लोहे को रॉड से बनी है। कुछ-कुछ दूरी पर वो रॉड लगे हुए हैं और वो बंदा शराब की खुशी के चक्कर में उस खिड़की के अंदर अपना सिर डाल देता है। अब शराब मिलने के बाद जब वो सिर बाहर निकालता है तो वो निकलता ही नहीं है मगर राहत की बात यह है कि वहां पर कुछ लोग खड़े थे जिन्होंने उसकी मदद की और उसे बाहर निकाला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memezenon नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं दारू की तड़प। दूसरे यूजर ने लिखा- जान दे देंगे इसके लिए, क्या बात कर रहे हैं आप। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या आदमी है, पूरे समय बोतल नहीं छोड़ी। चौथे यूजर ने लिखा- हाथ से दारू नहीं छूटनी चाहिए। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मीम का असर अब कैफे में भी दिखने लगा, Croissant का बदला हुआ नाम पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहा है ये वाला स्कैम, Video देख लोगों ने भी बताई आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।