1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा के इस जुगाड़ को देख Tesla वाले किए जा रहे कॉल पे कॉल, अंकल ने जुगाड़ से स्कूटर को बना डाला ऑटो पायलट गाड़ी

चचा के इस जुगाड़ को देख Tesla वाले किए जा रहे कॉल पे कॉल, अंकल ने जुगाड़ से स्कूटर को बना डाला ऑटो पायलट गाड़ी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 08, 2025 09:10 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 10:37 pm IST

वायरल वीडियो में एक अंकल अपनी एक्टिवा स्कूटर पर सवार हैं, लेकिन यह कोई आम स्कूटर नहीं है! अंकल ने इसमें ऐसा जुगाड़ लगाया है कि स्कूटर बिना उनके हाथों के स्टेयरिंग पकड़े खुद-ब-खुद चल रही है। वीडियो में दिखता है कि अंकल आराम से बैठे हैं, और एक्टिवा सड़क पर सरपट दौड़ रही है, जैसे कोई ऑटो पायलट सिस्टम इसे कंट्रोल कर रहा हो

स्कूटी पर बैठे शख्स ने अपने जुगाड़ से Activa को बना डाला ऑटो पायलट गाड़ी।- India TV Hindi
स्कूटी पर बैठे शख्स ने अपने जुगाड़ से Activa को बना डाला ऑटो पायलट गाड़ी। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है, और जब बात गाड़ियों की हो तो हमारे यहां एक से बढ़कर एक इंजीनियर हैं। जो अपने जुगाड़ से कुछ ऐसा कमाल कर देते हैं, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में ऐसे ही एक जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक चचा ने अपनी Activa स्कूटी के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया कि वे और उनकी Activa सोशल मीडिया पर छा गए।

स्कूटी के साथ कर डाला गजब का एक्सपेरिमेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंकल ने अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटर को जुगाड़ के दम पर ऑटो पायलट गाड़ी में बदल दिया है। आप देख सकते हैं कि अंकल अपनी स्कूटी पर हैंडल छोड़ आराम से एक साइड पैर लटकाए बैठे हुए हैं। अंकल हाथ पर हाथ बांधे बस Chill कर रहे हैं और उनकी Activa स्कूटी सड़क पर तेज रफ्तार में धर्राटे काट रही है। अंकल को ऐसे स्कूटी पर बैठे देख एक अन्य बाइक सवार ने उनका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जब अंकल ने उन्हें देखा तो एक चिल एक्सप्रेशन देते हुए अपनी स्कूटी को हल्का सा एक्सेलेरेट कर दिया और फिर वे फिर से स्कूटी पर आराम से हैंडल छोड़कर बैठ गए। इस बार स्कूटी की स्पीड और भी तेज हो गई। अंकल कुछ नहीं कर रहे थे, लेकिन उनकी स्कूटी ऐसे चल रही थी जैसे उसे कोई और ड्राइव कर रहा हो।

चचा के जुगाड़ की तारीफ करते थक नहीं रहे लोग

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अंकल की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि अंकल ने यह जुगाड़ कैसे किया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने स्कूटर के स्टेयरिंग में कोई मैकेनिकल बदलाव किया होगा जो स्कूटर को सीधा चलने में मदद करता है। लेकिन जो भी हो, यह जुगाड़ इतना अनोखा है कि इसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

अंकल ने तो टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @filtercopy नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को लोग शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने अंकल की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अंकल ने तो टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया।" दूसरे ने लिखा, "यह है असली देसी जुगाड़।” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “एलन मस्क को बुलाओ, अंकल से कुछ सीख ले।” कुछ लोगों ने इसे खतरनाक भी बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इस देसी इनोवेशन के फैन हो गए। एक कमेंट में लिखा गया, “भारत में जुगाड़ हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।