आज के समय में सोशल मीडिया पर मौजूद आधी आबादी को रील बनाने की लत लगी हुई है और उसमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें बदमाशी दिखाई होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग बदमाशी गाने पर खुद को बदमाश दिखाते हुए नजर आए होंगे। मगर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर लड़कों के ही वायरल होते हैं लेकिन अब लड़की और महिला भी इसमें भाग लेने लगी हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक महिला बदमाशी दिखाते हुए नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला सड़क पर वीडियो बनवा रही है। उसके हाथ में एक हथियार भी नजर आ रहा है जिसे लहराते हुए वो उस वीडियो को रिकॉर्ड करवा रही है। वो महिला 'यार का रुतबा जारी है' गाने पर एक्ट कर रही है और वो ऐसे दिखा रही है जैसे वो शेर है। महिला ने वीडियो बनवाकर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया होगा जहां से वो वीडियो वायरल हो गया। अब तो यह वीडियो कई सारे लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @suhailazad01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी की रील अलग है, फुल भौकाल के साथ हाईवे पर राइफल लहरा रही है। कन्नौज हाईवे पर माहौल बना है।' कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो कन्नौज हाईवे का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है और कई लोग इसे पोस्ट कर चुके हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी से सीखो हैंगर का सही इस्तेमाल करना, Video देख लोगों ने जमकर किए कमेंट
सीतमढ़ी के मास्टर जी ने OMR चेक करने का निकाला अनोखा तरीका, Video देख लोगों ने कही ये बात