1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी से सीखो हैंगर का सही इस्तेमाल करना, Video देख लोगों ने जमकर किए कमेंट

दीदी से सीखो हैंगर का सही इस्तेमाल करना, Video देख लोगों ने जमकर किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 02:46 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वायरल होने का कारण मॉल में हैंगर का इस्तेमाल है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे बचे होंगे जो सोशल मीडिया की गलियों से अनजान होंगे वरना जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएंगे। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए और रील बनाते हुए मिल जाते हैं। आप अगर रोज कुछ समय स्क्रोलिंग में बिताते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक अनोखे वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको पहले उसके बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की मॉल में कपड़े देखते हुए नजर आ रही है। आमतौर पर जब कोई मॉल में कपड़ों को ट्राई करता है तो वो ट्रायल रूम में जाता है मगर दीदी का तरीका अलग है। वीडियो में नजर आता है कि वो हैंगल को गले में डाल लेती है जिससे कपड़े उसके शरीर के सामने आ जाता है। इसके बाद वो उस कपड़े से साइज को नापकर देखती है कि वो उसे सही से आएगा या फिर नहीं। इसका वीडियो उसी के साथ गए किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया होगा जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर voice_of_jat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मां कसम मुझे नहीं पता था। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो आज ही पता चला। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर फंस गया तो। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सीतमढ़ी के मास्टर जी ने OMR चेक करने का निकाला अनोखा तरीका, Video देख लोगों ने कही ये बात

दीदी की नॉलेज तो बड़ी कमाल की है, Video देख आपका भी दिमाग चकरा जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।