1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी की नॉलेज तो बड़ी कमाल की है, Video देख आपका भी दिमाग चकरा जाएगा

दीदी की नॉलेज तो बड़ी कमाल की है, Video देख आपका भी दिमाग चकरा जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 12:54 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स किसी लड़की से बहुत ही साधारण सा सवाल पूछ रहा है लेकिन दीदी ने जो जवाब दिया, उसकी कल्पना तो सवाल पूछने वाले ने भी नहीं की होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते समय कोई न कोई ऐसा वीडियो मिल ही जाता है जो लोगों का दिमाग हिला कर रख देता है। इसके अलग-अलग कारण भी होते हैं। किसी वीडियो में बहुत ही अनोखा जुगाड़ होता है तो किसी वीडियो में कुछ ऐसा नजारा दिख जाता है जो पहले कभी नहीं दिखा होता है। इसके अलावा कुछ वीडियो में लोगों से पूछे सवाल का जवाब भी वो कारण होता है कि इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है और उसको यह समझ में नहीं आता है कि अब इस पर वो क्या ही बोले। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा एक लड़की से सवाल पूछता है। वो पूछता है कि हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। अब इसका जवाब तो आपको छोटे बच्चे भी दे देंगे। स्कूल में सभी को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता सेनानी आदि के बारे में पढ़ाया और बताया ही जाता है। मगर फिर भी इस लड़की को यह सब नहीं पता है। वो बोलती है, 'गणतंत्र दिवस इसलिए मनाते हैं कि झारखंड को बिहार से अलग किया गया था।' लड़की ने यह जवाब दिया और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बन गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने कुछ ज्यादा ही पढ़ लिया है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना नहीं पढ़ना था दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा ही प्रो है। तीसरे यूजर ने लिखा- न ही पढ़ती तो अच्छा था। वहीं कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसको बोलते हैं दारू की तड़प! शराब के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा शख्स, VIDEO वायरल

मीम का असर अब कैफे में भी दिखने लगा, Croissant का बदला हुआ नाम पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।