A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईशान को बॉलिंग दो! फाइनल मैच में क्राउड ने जमकर लगाए नारे, आप भी देखें वायरल Video

ईशान को बॉलिंग दो! फाइनल मैच में क्राउड ने जमकर लगाए नारे, आप भी देखें वायरल Video

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है और ये वीडियो सभी क्रिकेट लवर्स का दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MIHIRKJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कल की तारीख थी 8 मार्च 2026 और इस तारीख को कोई भी इंडियन भूलेगा नहीं क्योंकि इस दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने वो काम करके दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया। कल T20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतते ही इंडिया वो पहली टीम बन गई जिसने अपने घर पर ये खिताब जीता, इंडिया वो पहली टीम बन गई जिसने लगातार दो बार इस खिताब को जीता और साथ में ही तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी इंडिया बन गई। आपने भी कल मैच का खूब आनंद उठाया होगा मगर टीवी आपको जो पल देखने को नहीं मिला होगा, वो आज वायरल वीडियो में देखने को मिल जाएगा।

ईशान को बॉलिंग दो

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में ईशान नजर आते हैं और वहां बैठे लोग सिर्फ एक ही नारा लगा रहे हैं कि ईशान को बॉलिंग दो। वीडियो में दिखता है कि ईशान भी सूर्या को यह नजारा दिखाते हैं और फैंस की तरफ इशारा करते हुए उन्हें दिखाते हैं कि देखो लोग क्या बोल रहे हैं। सूर्या को शायद समझ में नहीं आता है तो ईशान बॉलिंग की नकल करते हुए उन्हें दिखाते हैं कि लोग बॉलिंग करवाने की बात कर रहे हैं। कल टीवी पर तो यह पल देखने को नहीं मिला मगर आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MihirkJha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इस अकाउंट के अलावा भी कई सारे अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ईशान और अहमदाबाद क्राउड ने सूर्या पर दबाव बनाने के लिए अलायंस किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच 3 राज्यों की पुलिस की दिखी मजेदार जुगलबंदी, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं नेतन्याहू? फोटो हो रही वायरल