1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वर्ल्ड कप फाइनल के बीच 3 राज्यों की पुलिस की दिखी मजेदार जुगलबंदी, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच 3 राज्यों की पुलिस की दिखी मजेदार जुगलबंदी, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 09, 2026 10:35 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:44 am IST

टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच दिल्ली, यूपी और अहमदाबाद पुलिस के मजेदार ट्वीट्स ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है। पुलिस की जुगलबंदी पोस्ट की जमकर चर्चा हो रही है।

दिल्ली, यूपी, अहमदाबाद पुलिस के पोस्ट वायरल- India TV Hindi
दिल्ली, यूपी, अहमदाबाद पुलिस के पोस्ट वायरल Image Source : PTI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। 2024 के बाद यह लगातार दूसरी बार है, जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप विजेता बनी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर तीन राज्यों की पुलिस द्वारा किए पोस्ट की चर्चा जमकर हो रही है। मैच के दौरान दिल्ली, यूपी और अहमदाबाद की पुलिस ने जमकर चुटकी ली।

दिल्ली पुलिस का ट्वीट

मैच के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज कीवियों की धुनाई कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले मोर्चा संभाला। उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी, "प्रिय @AhmedabadPolice आपको न्यूजीलैंड की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायतें मिल सकती हैं। कृपया इसे गंभीरता से न लें... यह हमारे बल्लेबाज हैं, जो उन्हें स्टैंड्स (छक्कों के लिए) भेज रहे हैं।

यूपी पुलिस का केस अपडेट

दिल्ली पुलिस की इस फिरकी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने इस मजे को अगले लेवल पर पहुंचा दिया। उन्होंने एक 'क्रिमिनल केस अपडेट' जारी किया, जो अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है।

यूपी पुलिस ने पोस्ट किया-

  • पुरानी शिकायत: गेंद गायब हो रही है।
  • नई शिकायत: न्यूजीलैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम गायब हो रहा है।
  • हमारी जांच: यह कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है।
  • यह जसप्रीत बुमराह हैं।

अहमदाबाद पुलिस का जवाब

मेजबान होने के नाते अहमदाबाद पुलिस ने भी इस खेल को उसी खेल भावना के साथ स्वीकार किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। मामले की सूचना उच्च पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।