1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैप्टन स्मित मच्छार के लिए इजरायली सिंगर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, Video शेयर कर कहा- 'जल्द स्वस्थ होने की कामना'

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए इजरायली सिंगर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, Video शेयर कर कहा- 'जल्द स्वस्थ होने की कामना'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इजरायली सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कैप्टन स्मित मच्छार के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करते दिख रहे हैं।

Hanuman Chalisa, Captain Smit Machchhar, Israeli Singer Hanuman Chalisa Video, Flydubai, Viral Video- India TV Hindi
Image Source : IG/@BENRAIVITZMUSIC इजरायली सिंगर का वीडियो वायरल।

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) की बहादुरी ने न सिर्फ सैकड़ों जानें बचाईं बल्कि सांस्कृतिक सीमाओं को भी पार कर एक अनोखा श्रद्धांजलि रूप ले लिया। इजरायली गायक बेन रैविट्ज (Ben Raivitz) ने हनुमान चालीसा गाकर कैप्टन को समर्पित किया। उनके इस भावुक प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। वीडियो को अब तक 4 मिलियन यानी 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लिख रहे हैं, “मेरे रोंगटे खड़े हो गए।”

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टग्राम पर @ben raivitzmusic नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया ​है कि, 'कैप्टन स्मित मच्छार एक भारतीय नायक हैं जिन्होंने अनगिनत जिंदगियां बचाईं और एक भीषण त्रासदी को टाला मैं यह उन्हें समर्पित करना चाहता हूं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

कैप्टन के अदम्य साहस और सूझबूझ की तारीफ 

घटना 30 सितंबर 2026 की है। फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने और खून बहने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बार-बार हनुमान चालीसा का जाप किया, जिससे उन्हें शक्ति मिली। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, यात्रियों की मदद से स्थिति नियंत्रित की और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया। 174 यात्रियों (जिनमें 27 बच्चे शामिल) की जान बच गई। 

विपदा में हनुमान चालीसा का किया था पाठ 

कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कॉल पर बातचीत में बताया, “जब भी मुश्किल आती है, मैं हनुमान चालीसा पढ़ता हूं। उस समय भी मैं लगातार हनुमान चालीसा ही पढ़ता रहा। भगवान ने ही बचाया।” पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की और कहा कि पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। 

अब इजरायली सिंगर ने किया पाठ 

कैप्टन की इस कहानी से प्रभावित होकर इजरायली गायक बेन रैविट्ज ने हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की। भारतीय शास्त्रीय संगीत में रुचि रखने वाले रैविट्ज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार एक भारतीय हीरो हैं जिन्होंने इतनी सारी जानें बचाईं और एक आपदा को रोका। मैं इसे उन्हें समर्पित करता हूं और उनकी पूर्ण तथा शीघ्र रिकवरी की कामना करता हूं।” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। एक यूजर ने लिखा, “आपकी आवाज कितनी खूबसूरत है... सुनकर रोंगटे खड़े हो गए... भगवान आपका भला करे दोस्त... भारत से ढेर सारा प्यार और सम्मान। 

दूसरे ने कहा, “बेन, तुम्हारी आवाज बहुत ही अलौकिक है!! यह बेहद खूबसूरत है... कोई भी अपनी आंखें बंद करके इस भजन में खो सकता है।” 

कई लोगों ने प्रशंसा की कि उच्चारण बिल्कुल सही है और आवाज भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित लगती है। 

“जय श्रीराम,” “धन्यवाद भाई। यह बहुत मायने रखता है। हम आपके साथ हैं। हनुमान हमारे साथ हैं।” जैसी टिप्पणियां भी छाई रहीं। 

इजरायली सरकार देगी सम्मान 

कैप्टन स्मित मच्छार फिलहाल यूएई में इलाज करा रहे हैं। उनकी बहादुरी की तारीफ भारत, इजरायल और दुनिया भर से हो रही है। इजरायली सरकार उन्हें सिविलियन हीरोइज्म अवॉर्ड देने जा रही है। बेन रैविट्ज का यह गाना उस साहस को और अमर बना रहा है जो हनुमान चालीसा के सहारे आसमान में दिखा।  
गौरतलब है कि, इससे पहले एक इजरायली सिंगर ने कैप्टन स्मित के लिए 'तुझ में रब दिखता है' गाना गाकर उनकी बहादुरी को सलाम किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को दुनिया कर रही सलाम, सोशल मीडिया पर छाए 174 जान बचाने वाले पायलट; देखें यूजर्स के रिएक्शन