सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। आपकी फीड पर भी जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस समेत तमाम तरह के वीडियो आते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच कुछ वायरल कंटेंट भी आते ही होंगे। कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है और इंसान सोचता है कि इन लोगों को डर नहीं लगता है क्या। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का फ्लोर पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और उसने अपने दोनों पैर से एक सीढ़ी को रोके हुए है। जब कैमरा घूमता है तो हैरान करने वाला नजारा दिखता है। दरअसल उसने जिस सीढ़ी को रोका हुआ है, उस पर एक शख्स चढ़ा हुआ है और लाइट को लगा रहा है। इस दौरान कोई सेफ्टी नहीं है। मतलब अगर वो सीढ़ी फिसली तो फिर वो आदमी सीधे नीचे गिरेगा और गंभीर चोट लगेगी या फिर इससे भी बुरा कुछ हो सकता है मगर काम के चक्कर में ये आदमी इस तरह का खतरा मोल ले रहा है जो नहीं करना चाहिए। वायरल वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KaptanHindustan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में 'Well Done' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापी पेट क्या क्या करवाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्नोलॉजी केवल भारत में है। तीसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफी है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत रिस्की है। एक और यूजर ने इसे रिस्की बताया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शख्स के पास है बड़ी कमाल की कला, Video देख लोग बोले- 'इसके लिए इसको अवार्ड मिलना चाहिए'