सोशल मीडिया पर अगर आप हैं और हर रोज कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर रोज कई सारे मजेदार वीडियो आते ही होंगे मगर ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ फनी वीडियो ही पोस्ट और वायरल होते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के लोग हैं और वो सभी अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। उन्हीं में से एक कैटेगरी टैलेंट वाली भी है। कई लोग अपना टैलेंट दिखाते जैसे गाना गाते, डांस करते, पेंटिग करते हुए या फिर कोई दूसरा टैलेंट दिखाते हुए वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक टैलेंट वाला ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
शख्स ने क्या टैलेंट दिखाया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स ने अपना गजब का टैलेंट दिखाया और उसका टैलेंट कटिंग का है। वो एक बादाम को टेबल पर रखता है और फिर उसे वो काटना शुरू करता मगर आपकी और हमारी तरह नॉर्मल तरीके से नहीं काटता है। वो उस बादाम को इतनी बारीकी से काटता है, जो आपने सोचा तक नहीं होगा और इस काम में उसका हाथ इतना बैठा हुआ है कि वो एक बार भी चूकता नहीं है। वो सिर्फ एक बादाम को इतने टुकड़े में काटता है कि आप उसे गिन भी नहीं पाएंगे। उसके इसी टैलेंट के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है मगर पहले आप एक बार वीडियो देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KaptanHindustan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Almond fine cutting skills' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उसकी कटिंग स्किल कमाल की है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके लिए इसको अवार्ड मिलना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- शानदार स्पीड है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंदर का बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी