1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में तेज बारिश ने मचाई भीषण तबाही, खिलौनों की तरह बहती हुई दिखी गाड़ियां, सामने आया VIDEO

जम्मू कश्मीर में तेज बारिश ने मचाई भीषण तबाही, खिलौनों की तरह बहती हुई दिखी गाड़ियां, सामने आया VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 21, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 03:03 pm IST

जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं, इस बीच तबाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कारें खिलौनों की तरह बहती हुई दिख रही हैं।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
तबाही में बहती हुई कारें दिखीं Image Source : REPORTER INPUT

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़, मिट्टी खिसकने, भूस्खलन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के प्रकोप की वजह से पिछले 2 दिनों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 22 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच तबाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी-बड़ी कारें खिलौनों की तरह बहती हुई दिख रही हैं। 

वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि जब से जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और भू-स्खलन की घटनाएं हुई हैं, तब से कई लोग लापता हैं और उन्हें खोजा जा रहा है। प्रशासन की तरफ से लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

23 जुलाई तक अचानक आ सकती है बाढ़ 

मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी है और कहा गया है कि 23 जुलाई तक अचानक बाढ़ आ सकती है। पीरपंचाल और चिनाब घाटी इलाकों में रहने वालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, अचानक बाढ़, मिट्टी खिसकने, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

मंगलवार सुबह कितनी बारिश हुई?

कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजन में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों के दौरान खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। कश्मीर क्षेत्र में गुलमर्ग में 29.4 mm, अवंतीपोरा में 33 mm, पंपोर में 25.5 mm, श्रीनगर एयरपोर्ट पर 27.5 mm, संगम में 16 mm, गंदेरबल में 21.5 mm, सोनमर्ग में 15.5 mm और बारामूला में 15 mm बारिश हुई है और श्रीनगर शहर में 9.1 mm बारिश हुई है। अनुमान के अनुसार, बुधवार को हल्की बारिश का एक और दौर होगा। 

इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि भारी बारिश के बाद सलाल डैम के सारे गेट खोले गए हैं और चिनाब नदी पूरी तरह उफान पर है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा रियासी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुआ था कि चिनाब नदी और सलाल बांध के जलाशय में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। आने वाले कुछ समय तक सभी का अलर्ट रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- 

वैष्णो देवी से लेकर अमरनाथ तक की यात्रा दूसरे दिन भी रही स्थगित, श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किल, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।