1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी का था स्कूल का पहला दिन तो बैंड-बाजे के साथ पहुंचाया, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

बेटी का था स्कूल का पहला दिन तो बैंड-बाजे के साथ पहुंचाया, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपने पहले नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर बच्चे के स्कूल का पहला दिन उसके लिए खास होता है क्योंकि उस दिन से उसकी जिंदगी में बहुत कुछ बदलना शुरू होता है। अच्छे भविष्य की नींव उसी दिन से पड़ती है क्योंकि पढ़-लिखकर ही कोई अपने जीवन में सफलता पाता है। मगर घर की आरामदायक जिंदगी को छोड़कर उस जगह जाना जहां बच्चों को उनकी मां कुछ घंटों के लिए नहीं दिखेगी, किसी को पसंद नहीं आता है। इसी कारण तो जब स्कूल की शुरुआत होती है तो कुछ दिनों तक बच्चे जाने से मना करते हैं, वो रोते हैं और मां-बाप उन्हें बहला फुसलाकर स्कूल पहुंचाते हैं। लेकिन अब एक नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने बेटी को उसकी प्यारी साइकिल पर बैठाकर उसके स्कूल ले गया। उसके साथ कुछ बैंड-बाजा वाले भी हैं और स्कूल के सामने पहुंचते हुए बैंड-बाजा शुरु हो जाता है। शख्स अपनी बेटी को लेकर स्कूल के बिल्कुल सामने पहुंचता हुआ नजर आता है जहां दरवाजे पर कुछ टीचर्स उसे ले जाने के लिए खड़ी नजर आ रही हैं। अब यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो पर टेक्स्ट में यह बताया है कि बेटी को उसके स्कूल के पहले दिन पिता बैंड-बाजा के साथ ले गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने नया ट्रेंड शुरु कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पिता के लिए सम्मान। दूसरे यूजर ने लिखा- सब लड़कियां ऐसे पापा डिजर्व करती हैं लाइफ में। वहीं कई सारे यूजर्स ने मजाकिया कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या बाप बनेगा रे तू। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें तो पीटकर भेजते थे। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे टाइम पे तो बाप मुझे बजाकर लेकर जाता था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कौन सी नई प्रथा शुरु कर रहे हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस छोटे भाई का दुख अलग ही है, इसे देख आपको अपने बचपन की आ जाएगी याद

हे प्रभु इस महिला को सद्बुद्धि दो, इसकी हरकत देख आप लोगों के उड़ेंगे होश, देखें Video