1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोगों से मदद लेने से अच्छा कि काम ही न किया जाए, Video देख हंसी आ जाएगी

ऐसे लोगों से मदद लेने से अच्छा कि काम ही न किया जाए, Video देख हंसी आ जाएगी

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको शायद हंसी आ जाएगी। कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TANSUYEGEN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के पास फोन है और सोशल मीडिया पर सभी का अकाउंट भी मिल जाता है। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया यूज करते हुए मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर दिन आपकी पसंद के मुताबिक तरह-तरह के वीडियो आते होंगे। इसके अलावा वो वीडियो भी आते होंगे जो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको शायद हंसी आ जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो वो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक सुपर मार्केट का मालूम होता है जिसमें एक शख्स काम में लगा हुआ है। वो शायद AC में हुई कुछ खराबी को ठीक रहा है। इसके लिए वो सीढ़ी पर चढ़ा हुआ है और एक आदमी को काम दिया गया है कि वो सीढ़ी के नीचे पैर लगाकर खड़ा रहे ताकि सीढ़ी स्लिप न हो। अब पता नहीं उस आदमी को क्या होता है कि वो वहां से दूसरी तरफ चल देता है और उसके हटते ही सीढ़ी स्लिप हो जाती है और फिर कंट्रोल करने भी नहीं हो पाता है। सीढ़ी पर चढ़ा आदमी जैसे-तैसे खुद को बचाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक काम और उसमें भी फेल।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- एक बहुत आसान काम लेकिन वो उसे भी नहीं कर पाया। दूसरे यूजर ने लिखा- वो शायद पहले टिक-टॉक बनाना चाहता हो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा किस्मत वाला नहीं देखा मैंने आज तक, Video देख नहीं होगा यकीन

भोजपुरी गाने पर थिरकते सरदारों का Video हुआ वायरल, जरा आप भी देखिए