A
Hindi News वायरल न्‍यूज लड़कों का ऊपर का टिकट इसलिए जल्दी कट जाता है, आप खुद ही देखिए वायरल Video

लड़कों का ऊपर का टिकट इसलिए जल्दी कट जाता है, आप खुद ही देखिए वायरल Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें लड़के कुछ ऐसी हरकत करते दिखे जिसे देख आप खुद कहेंगे कि इसी वजह से औरतें आदमियों से ज्यादा जीती हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/MEMEMOOD_31 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी गली है जो हमेशा तरह-तरह के कंटेंट से भरी रहती है। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं जिन्हें आप और हम अपनी फीड पर देखते हैं। जिसकी जैसी पसंद होती है, उसकी फीड पर वैसे ही कंटेंट आते हैं और उसके साथ ही वायरल कंटेंट भी आते रहते हैं। आपने अब तक अपनी फीड पर न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नए वीडियो को शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

लड़कों ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़के एक सीढ़ी के पास खड़े हैं और दोनों तरफ दीवार है। अब वो दोनों पीठ को सामने करते हुए खड़े हो जाते हैं और अपने हाथों को पीछे से ही लॉक कर लेते हैं। अब इसके बाद उनकी हरकत देखने को मिलती है। वो दोनों बारी-बारी दीवार पर चढ़ना शुरू करते हैं। उन दोनों को बस एक दूसरे का ही सहारा था और दोनों धीरे-धीरे करते हुए काफी ऊपर तक चढ़ जाते हैं मगर तभी कांड हो जाता है। वो दोनों बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर जाते हैं और इस दौरान एक बंदे को ज्यादा चोट लग जाती है। वीडियो में आगे दिखता है को उसे अस्पताल ले जाया गया। ऐसी हरकत के कारण ही लोग अस्पताल भी पहुंचते हैं और कई बार तो किसी की मौत भी हो जाती है। इनकी हरकत के दौरान अगर किसी की गर्दन मुड़ जाती या टूट जाती तो फिर दूसरे को जिंदगी भर दुख ही रह जाता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mememood_31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सिर्फ हंसने का ही रिएक्शन दिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा गजब का दिमाग हर कोई नहीं लगा सकता है, आप भी देखें वायरल Video

हसीन वादियों में कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?