1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हसीन वादियों में कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?

हसीन वादियों में कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2025 10:17 am IST,  Updated : Nov 06, 2025 10:17 am IST

एक शख्स किसी खूबसूरत लोकेशन पर एक दूसरे शख्स को दिखाते हुए वीडियो बनाया जो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने क्या बताया और लोगों ने फिर क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/5HIVAMGUPTA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर किसी की पहुंच है। वो हर इंसान जिसके पास फोन है और उसमें डेटा है, वो सोशल मीडिया का यूज करता है और अपने फ्री टाइम में देखता है कि सोशल मीडिया की गलियों में क्या-क्या देखने लायक है। वहीं कई सारे लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट डालने के लिए ही मौजूद हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर उन सभी कंटेंट को देखने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि जो वीडियो या फिर फोटो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक खूबसूरत जगह से रिकॉर्ड किया गया है। वहां पर पहाड़ और हरियाली के बीच में एक बंदा जमीन पर लेटा हुआ है और उसकी गोद में उसका लैपटॉप नजर आ रहा है। अब उसे दिखाते हुए बंदा बोलता है, 'अंकल लैपटॉप को अपने गोद में रखकर और इन वादियों में, ऐसे हम चाइना से आगे कैसे निकलेंगे।' वीडियो में आगे नजर आता है कि उसके पास से एक गाय भी निकल जाती है मगर उसे फर्क नहीं पड़ता है। अब वो वादियों का मजा ले रहा है, ऑनलाइन मीटिंग अटेंड कर रहा है या फिर सो गया है, ये तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 5hivamgupta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डेडलाइन मीट कर रहा होगा बेचारा। दूसरे यूजर ने लिखा- स्टार्टअप वाला होगा भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- वर्क फ्रॉम होम नहीं वर्क फ्रॉम वादियां। चौथे यूजर ने लिखा- व्लॉग एडिट कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ये है असली रिमोट जॉब।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बस जीवन में इतना टेंशन फ्री होना चाहिए! वायरल Video पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए

पूरे ब्रह्मांड में ऐसा iPhone लवर नहीं देखा होगा, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।