1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब गाड़ियां भी क्राइम करने लगी हैं! पुलिस ने कार को लगा दी हथकड़ी, VIDEO वायरल हुआ तो ये क्या कह दिया?

अब गाड़ियां भी क्राइम करने लगी हैं! पुलिस ने कार को लगा दी हथकड़ी, VIDEO वायरल हुआ तो ये क्या कह दिया?

जबलपुर पुलिस ने एक कार को हथकड़ी लगाकर परिसर में खड़ा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार को अपराधी की तरह हथकड़ी में जकड़ा देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

hathkadi wali car- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जबलपुर में थाने में खड़ी हथकड़ी वाली कार।

मध्य प्रदेश को यूं ही ‘अजब-गजब’ नहीं कहते। यहां अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला जबलपुर के लॉर्डगंज थाना परिसर से सामने आया है। यहां खड़ी एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह यह है कि अपराधियों के हाथों में पहनाई जाने वाली हथकड़ी। लेकिन इस बार यह हथकड़ी एक कार को पहनाई गई, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। कार को हथकड़ी पहनाए जाने ने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया।

'हथकड़ी वाली कार' बनी चर्चा का विषय

दरअसल, लॉर्डगंज थाने में सफेद रंग की अर्टिगा कार के दरवाजे में हथकड़ी लगी हुई है। ऐसा लग रहा है मानो पुलिस ने किसी बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर थाने में खड़ा कर दिया हो, लेकिन आरोपी कोई इंसान नहीं बल्कि एक कार है। जिसने भी यह नजारा देखा, वह पहले तो हैरान रह गया और फिर मुस्कुराए बिना नहीं रह सका। लोग आपस में चर्चा करने लगे कि आखिर कार को हथकड़ी पहनाने की नौबत क्यों आई। 

यहां देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए कह रहे हैं अब गाड़ियां भी अपराध करने लगी हैं, जबकि कुछ लोग इसे पुलिस का सख्त और अनोखा संदेश बता रहे हैं। कई लोग इस बात पर हैरान दिखे कि आखिर एक कार को हथकड़ी क्यों पहनाई गई। 

इस घटना के पीछे वजह क्या?

हालांकि, इस अनोखी कार्रवाई पर रहस्य तब हटा जब कोतवाली सीएसपी रीतेश शिव का बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि कार के चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने गलती से कार में चेन डालने की जगह हथकड़ी लगा दी। पुलिस ने मुंशी की लापरवाही मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

(रिपोर्ट- देबाजीत देब)

यह भी पढ़ें-

सऊदी अरब से कितने KG सोना भारत ला सकते हैं, नियम नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले नोट कर लें

इस पापी को कभी माफ नहीं किया जाएगा! लड़के को लोग क्यों बोल रहे हैं ऐसा, Video देख जान जाएंगे सब