1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान! JCB से भंडारे की दाल बनाने लगे ये लोग, Viral Video देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हे भगवान! JCB से भंडारे की दाल बनाने लगे ये लोग, Viral Video देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने के लिए अपनाए जाने वाले अजब-गजब तरीकों के वीडियो तो देखे ही होंगे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों को JCB से भंडारे की दाल बनाते हुए देखा गया है।

Today Trending Video, JCB Viral Video- India TV Hindi
Image Source : IG/ @MR_NEERAJ_8457_ दाल बनाने के काम में लगी JCB.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय लोगों के तमाम अजीबोगरीब जुगाड़ देखे होंगे। कई बार ऐसे जुगाड़ लोगों को हंसाते हैं मगर कई बार लोगों के ऐसे अतरंगी तरीके यूजर्स को बहस के लिए एक नया विषय दे देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लोगों को भंडारे की दाल बनाने के लिए JCB का प्रयोग करते हुए देखा गया। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस छिड़ी गई है। वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम पर लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रति​क्रिया दी है। 

इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr_neeraj_8457_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में बड़ा सा कड़ाहा दिखाया गया है जिसमें ढेर सारी दाल पकाई जा रही है और दाल को चलाने के लिए JCB का प्रयोग किया गया है। दावा किया जा रहा है कि, ये दाल भंडारे के लिए बनाई जा रही है। हालांकि, इंडिया टीवी ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक ए​क मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखकर लाइक किया है। 

यूजर्स के बीच छिड़ी बहस 

सोशल मीडिया पर वायरन हो रहे वीडियो को कई यूजर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा ​कि, 'ग्रेवी में ग्रीस और ऑयल मुफ्त में।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आधा घंटे पहले यही JCB कोई नाले से कूड़ा निकाल रही होगी? और अब..।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'नाली की सफाई करने वाली जेसीबी को लंगर में नहीं यूज़ करना चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ये जेसीबी से समेटने का प्रचलन बहुत गंदा है ,कितनी गंदगी समेटता है जेसीबी से और उसी से भंडारे की सब्जी घोंट दी।' इसी तरह कई और लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेसीबी से दाल बनाने की प्रक्रिया का विरोध किया। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Viral Video: गलत बंदी ने डांस सीख लिया! आंटी का हाहाकारी डांस देख यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन 
 

Ajgar Ka Video: कार का बोनट खोलते ही निकला विशालकाय अजगर, Viral Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे