1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ करना हम भारतीयों के खून में शामिल है, अब इस लड़के का ही Video देख लीजिए

जुगाड़ करना हम भारतीयों के खून में शामिल है, अब इस लड़के का ही Video देख लीजिए

एक लड़के ने पूरी बनाते समय अपने जुगाड़ वाले दिमाग का इस्तेमाल किया जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ एक ऐसी चीज है जो अधिकतर लोग कर सकते हैं। आप जहां जाएंगे, वहां जुगाड़ करने वाले कुछ लोग मिल ही जाएंगे। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनका दिमाग जुगाड़ करने में बहुत ही माहिर है और वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ करके दिखाते हैं कि देखने वाला हैरान भी होता है और तारीफ भी करता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिला होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का पूरियां तलता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन उसने पूरी को बेलने के लिए न तो बेलन रखा है और न ही चकला रखा है। उसने जिस बर्तन में आटा गूंथा था उसकी और बैठने वाले पटरे की मदद से ही यह काम कर रहा है। वीडियो में नजर आता है कि उसने आटे के गोले बना लिए हैं और उसे पटरे पर रख दे रहा है। इसके बाद भगौने से उसे दबाकर पूरी का आकार दे रहा है और फिर कढ़ाई में डालकर उसे तलता हुआ नजर आ रहा है। इस तरह के जुगाड़ को आप भारत में ही देख सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही मगर उसके साथ 1 लाख 51 हजार से अधिक लोगों ने इस जुगाड़ को लाइक भी किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये तरीका अच्छा है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई का जलवा तो वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी रिएक्ट किया है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर एक मोड़ आया और वहीं कांड हो गया, रिक्शे का Video हो रहा है खूब वायरल

पुलिस वाले ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगे बोले- 'कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया'