1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस वाले ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगे बोले- 'कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया'

पुलिस वाले ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगे बोले- 'कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 05:37 pm IST

अभी सोशल मीडिया पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पुलिस वाले ने ऐसा क्या बोल दिया कि वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज के समय में आपको लगभग हर इंसान मिल जाएगा। हर कोई किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाए हुए है। बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन चलाते हैं और सोशल मीडिया की जानकारी भी है मगर तब भी वो सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं कई बच्चे तो रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं और कई अपने रील के कारण वायरल भी होते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे और ऐसा है तो फिर आप भी तमाम वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई हुई है। रेगुलर चेकिंग के लिए लगाया होगा। तभी एक बाइक सवार वहां आता दिखता है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस जब उसे रोकने की कोशिश करती है तो वो डिवाइडर को पार करते हुए वहां से निकल जाता है। बाइक सवार जैसे वहां से भागता है, वो काफी खतरनाक था। यही देखकर पुलिस वाला बोलता है, 'अरे रोक ले, ये मरेगा भाई, ये मरेगा भाई 100-200 के चक्कर में।' बस पुलिस वाले ने 100-200 वाली लाइन बोली और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एख्स प्लेटफॉर्म पर @adkeys22 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बात-बात में सच बोल देता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जल्दी ही क्या थी। तीसरे यूजर ने लिखा- 500 बोलते हैं लेते पर 200 हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना सच नहीं बोलना था।

ये भी पढ़ें-

No Parking के लिए ऐसी वार्निंग आज तक नहीं देखी होगी, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

शादी में बारातियों के साथ महिलाओं ने किया मजाक, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।