Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में बारातियों के साथ महिलाओं ने किया मजाक, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

शादी में बारातियों के साथ महिलाओं ने किया मजाक, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Written By: Adarsh Pandey Published : Mar 05, 2025 04:18 pm IST, Updated : Mar 05, 2025 04:38 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बिहार की शादी का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं बारातियों के साथ मजाक करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अतरंगी है और यहां पर ऐसे तमाम पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं जो इंसान ने कभी सोचा नहीं था या फिर कभी ऐसा होते हुए कुछ नहीं देखा था। आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आप भी हर दिन तमाम पोस्ट देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी हंसी मजाक करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी दूसरे तरह का वीडियो नजर आ जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शादी का घर है। बाराती और घराती के कुछ लोग एक साथ बैठे हुए हैं और कोई रस्म निभाई जा रही है। इसी दौरान नजर आता है कि पीछे एक लड़की प्लास्टिक के गिलास में दही लिए खड़ी है। एक महिला तभी उस गिलास में से थोड़ा सा दही निकालती है और सामने बैठे एक शख्स के मुंह पर लगा देती है। वो अभी उठकर कुछ रिएक्ट कर ही रहा था कि इतने देर में दूसरी महिला किसी दूसरे शख्स के साथ ऐसा ही मजाक कर जाती है। इस दौरान लोगों के खूब हंसने की आवाज आती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार की शादी में दूल्हे की सहेलियों ने दूल्हे के पिता के साथ कुछ ऐसा कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा- जितनी भी बेहुदगी वाली बात होती है, सभी को रिवाज बना दिया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये साली नहीं होंगी, रिश्ते में समधन लगती होंगी, कई जगह पर समधनों के शादी के दौरान समधी के साथ इस तरह की मजाक करने की रिवाज है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो गलत है।

ये भी पढ़ें-

हर मुश्किल काम का जुगाड़ एक स्त्री खोज ही लेती है, अब इस Video को ही देख लीजिए

बच्चों की बनाई रील को शख्स ने किया शेयर, साथ में कह दी ऐसी बात कि हंसने लगे लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement