A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाली बैठे इन लड़कों की हरकतें देख लो, कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा

खाली बैठे इन लड़कों की हरकतें देख लो, कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप जितनी बार देखेंगे, आप उतनी बार हंसेंगे और इसे अपने दोस्तों को शेयर किए बिना तो रही ही नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SAKTHIVELBCA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं तो तुरंत अपनी जेब से अपना फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे क्योंकि अब तो यह बहुत ही नॉर्मल है और लगभग हर किसी को सोशल मीडिया की आदत लग चुकी है। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाते होंगे, उतनी बार आपको कुछ न कुछ अतरंगी, अनोखा, अलबेला या फिर हैरान करने वाला कंटेंट दिखता ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आपको लड़कों की ऐसी हरकत दिखेगी जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़के बहुत ही अतरंगी हकरत करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि वो लोग दो छोटे-छोटे कुत्ते के बच्चों की शादी करवा रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। वो पहले उन दोनों के बीच में वरमाला करवाते हैं, इसके बाद वो एक की मांग में दूसरे से सिंदूर भरवाते हैं, इसके बाद वो उनके फेरे करवाते हैं और फिर अंत में वो एक कुत्ते से उन्हें आशीर्वाद दिलवाते हैं। खाली बैठे लड़कों ने यह सब किया और वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SakthivelBca नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़के लड़के ही हैं, उन्हें कोई बदल नहीं सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- बाल विवाह अपराध है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो बहुत दुखी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देखकर अच्छा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा क्रिकेट प्रेमी तो आपने भी नहीं देखा होगा, वायरल Video देखिए तो सही

ऐसे लोग ही दूसरों को अस्पताल पहुंचाते हैं, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा