1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ों की रानी मसूरी के कैम्पटी वाटर फॉल ने धारण किया विकराल रूप, Video हुआ वायरल

पहाड़ों की रानी मसूरी के कैम्पटी वाटर फॉल ने धारण किया विकराल रूप, Video हुआ वायरल

उत्तराखंड के मसूरी में कैम्पटी वाटर फॉल ने बारिश के बाद विकराल रूप धारण कर लिया है। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA कैम्पटी फॉल ने धारण किया विकराल रूप

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें वाटर फॉल देखना बहुत ही पसंद होता है। वो लोग पहाड़ी राज्यों में जब घूमने के लिए जाते हैं, वहां पर वाटर फॉल देखने जरूर ही जाते हैं। इन्हीं में से एक राज्य उत्तराखंड भी है। मगर कभी-कभी सुंदर और मन भाने वाले यही वाटर फॉल ऐसा विकराल रूप धारण कर लेते हैं कि उसे देखने वाला भी डर जाता है। अभी कुछ ऐसा ही एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। दरअसल अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैम्पटी वाटर फॉल ने कितना विकराल रूप धारण किया है।

वायरल हुआ कैम्पटी वाटर फॉल का वीडियो

आपको बता दें कि रविवार को कैम्पटी क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस भारी बारिश के बाद कैमप्टी वाटर फॉल में बहुत सारा पानी भर गया और इस वाटर फॉल ने बहुत ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि झरने से पानी बहुत ही तेजी से नीचे गिर रहा है जो देखने में बहुत ही डरावना लग रहा है। खैर राहत की बात यह है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। झरने के विकराल रूप धारण करने के बाद पुलिस ने वहां पर्यटकों को जानें से रोक दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर कैम्पटी वाटर फॉल के भयानक वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- मैं तो नहाने जाने वाला था। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, हमारे यहां भी पहाड़ों में अब सब कुछ बदलता जा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस जगह बार बार ऐसा ही होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भयानक मंजर है। एक और यूजर ने लिखा- बेहद उग्र स्वरूप। लोगों ने अलग-अलग अकाउंट के वीडियो देखने के बाद ये सभी कमेंट किए हैं।

ये भी पढ़ें-

शादी की मेहंदी तो सभी ने देखी होगी, अब तलाक की भी देख लो, फोटो हुई वायरल

दयावान बनने की कोशिश कर रहा था भाई, सामने वाले ने कर दिया हैरान, देखें वायरल Video