1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी-पापा की शादी के Video एल्बम पर बच्चों का मजेदार डांस, देखकर हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

मम्मी-पापा की शादी के Video एल्बम पर बच्चों का मजेदार डांस, देखकर हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो लोगों को काफी हंसा रहा है। इस वीडियो में बच्चों को अपने मम्मी-पापा की शादी के Video एल्बम पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

Kids funny dance video, parents wedding video album, viral video, funny dance video in wedding, aaj - India TV Hindi
Image Source : X/@KIMCHIHUMEIN बच्चों का मजेदार डांस वीडियो।

बच्चे अक्सर अपने माता-पिता से पूछते हैं, “आपकी शादी में मैं कहां था?” यह सवाल परिवार में हंसी-मजाक का विषय बन जाता है। लेकिन एक पापा ने बच्चों को वह फील दिलाने का अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने घर के लिविंग रूम में अपनी शादी का पुराना वीडियो टीवी पर चला दिया। फिर जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बच्चे बाराती बनकर झूमने लगे और यूजर्स हंसी नहीं रोक पाए। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @kimchihumein नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें घर का लिविंग रूम दिखता है, जहां टीवी पर पापा की शादी का वीडियो चल रहा है। बारात की क्लिप में ढोल-ताशे बज रहे हैं, लोग नाच-गा रहे हैं और मस्ती का माहौल है। लेकिन असली मजा बच्चों ने बढ़ा दिया। वे टीवी के सामने खड़े होकर किसी भी बाराती की तरह जोश से डांस कर रहे हैं। छोटी बेटी तो हाथ में गिलास और चम्मच लेकर ऐसे थिरक रही है, जैसे किसी दोस्त की शादी में रंग जमा रही हो। उनके एक्सप्रेशन इतने क्यूट और एनर्जेटिक हैं कि वीडियो देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।   

बच्चों ने उठाया सुखद पल का लुत्फ 

यह वीडियो उन आम परिवारिक पलों को दिखाता है जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। बच्चों की मासूमियत, उनके जोश और माता-पिता की शादी के पुराने यादों का मेल इतना खास है कि देखने वाले बार-बार देखना चाहते हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे पल परिवार को और करीब लाते हैं। पापा ने बच्चों को सिर्फ वीडियो नहीं दिखाया, बल्कि उन्हें उस खुशी का हिस्सा बना दिया जो कभी उनका नहीं थी। यह क्लिप देखकर लगता है कि बच्चे अपनी मौजूदगी महसूस कर रहे हैं। पापा की शादी के उन पलों को वे खुद जी रहे हैं, जो उन्हें कभी नहीं मिले। वीडियो काफी मजेदार है और परिवारिक पल को और भी प्यारा बना देता है। बेटे और बेटी दोनों के कदम ताल में थिरक रहे हैं। वे पुराने वीडियो को नया जीवन दे रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हंसी और प्यार भरी हैं। एक यूजर ने लिखा, “सच्चे बाराती यही हैं।” 

दूसरे ने कमेंट किया, “अपनी ही शादी का वीडियो किसी आदमी को देखते हुए पहली बार देखा है।” 

एक और यूजर ने मजाक में कहा, “बिटिया में तो अंकल वाली एनर्जी है।” 

कई लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर दिल खुश हो गया और हंसी नहीं रुक रही। नवभारत टाइम्स ने इस वायरल क्लिप को कवर किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'अमीर भारतीय पैरेंट्स अपने Gen Z बच्चों को आलसी और बेरोजगार बना रहे!' शख्स की पोस्ट पर छिड़ी बहस