1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समय का कतरा-कतरा इस्तेमाल करना कोई अंकल से सीखे, Video देख समझ जाएंगे मामला

समय का कतरा-कतरा इस्तेमाल करना कोई अंकल से सीखे, Video देख समझ जाएंगे मामला

एक अंकल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो वायरल होगा भी क्यों नहीं, अंकल समय का गजब इस्तेमाल जो कर रहे हैं। आइए आपको भी वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BEROJGAR__HUU_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

एक जगह से दूसरी जगह जाने के बीच में हमें कई सारी ऐसी चीजें दिखती हैं जो आमतौर पर नहीं दिखती हैं और कई लोग ऐसे पलों को कैमरे में रिकॉर्ड करके वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। अब वहां सोशल मीडिया पर बैठी जनता में से कई सारे लोग उस वीडियो को देखते हैं और उस पर रिएक्ट भी करते हैं। जो वीडियो सबसे अलग होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो वो वायरल हो गया।

अंकल का वीडियो क्यों हुआ वायरल?

आमतौर पर जब भी कोई सिग्नल रेड मिलता है तो लोग अपने वाहन को रोककर उसके ग्रीन होने का इंतजार करते हैं मगर एक अंकल दिखे जो इस बीच के समय का भी गजब का यूज करते हुए नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि लोग सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे हैं और वहीं उनके बीच में एक अंकल अपनी बाइक से उतरे हुए हैं और वो अपने लिए खैनी मल रहे हैं। अंकल उन चंद सेकंड को भी बर्बाद नहीं करना चाहते हैं और इसी कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां दखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर berojgar__huu_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सही टाइम का सही इस्तेमाल। दूसरे यूजर ने लिखा- जड़ी बूटी खा रहे हैं अंकल जी। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी तो फेमस हो गए। चौथे यूजर ने लिखा- खैनी लवर। एक अन्य यूजर ने लिखा- टाइम मैनेजमेंट नहीं खैनी मैनेजमेंट।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिला ने विदेश में भी नहीं छोड़ा अपना देसी पहनावा, नतीजा हुआ ये कि विदेशी भी लेने लगे सेल्फी

रोहिणी सेक्टर 1 में कुछ ज्यादा ही आशिकी चल रही है, आप खुद ही देखिए यह वायरल Video