A
Hindi News वायरल न्‍यूज मौज मस्ती करना कोई इन लोगों से सीखो, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

मौज मस्ती करना कोई इन लोगों से सीखो, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपकी भी बोरियत दूर हो जाएगी। वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपने मस्त मलंग रहने वाले दोस्तों की याद आ जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कुछ देर ही घूमने के बाद लोगों की बोरियत दूर हो जाती है और उनका मनोरंजन होना शुरू हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और बोर होने के बाद सोशल मीडिया स्क्रोल किया है तो फिर आपने इस बात को नोटिस किया ही होगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। उन्हीं वीडियो में हंसाने और अच्छा खासा मनोरंजन देने वाले वीडियो भी वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किस जगह का है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है मगर देखकर ऐसा लग रहा है कि वो किसी प्राइवेट प्रॉपर्टी में हैं और बीच पर मजे ले रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि नेट लगाकर दो दोस्त बैडमिंटन खेल रहे हैं मगर दोनों हवा में बैडमिंटन खेल रहे हैं क्योंकि शटल उनके पास नहीं है। वो बस ऐसे ही रैकेट को भांज रहे हैं। इस गेम को और भी मस्त बनाने में उनके तीसरे दोस्त ने अपना कमाल दिखाया। जैसे ही कोई रैकेट भांजता, वो आदमी अपने नंगे पेट पर हाथ से मारता जिससे आवाज पैदा और लगता कि रैकेट से शटल लगने की ये आवाज है। इस तरह ये तीनों अपनी गजब की मौज मस्ती कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये लोग मस्त हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मैथ्स के स्टूडेंट लगते है इन्होंने माना है कि कॉक x हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है जी। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल बिंदास हैं। चौथे यूजर ने लिखा- आवाज मस्त आ रही है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये तो Parallel Universe आ गया भाई, वायरल Video देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा

भाई का फैशन सेंस तो बहुत कमाल का है, एक बार देख लेंगे तो हिल जाएगा दिमाग