सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट होता ही है और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर हर दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। आपकी फीड पर भी जुगाड़, हंसी-मजाक, लड़ाई और छोटे बच्चों के प्यारे वीडियो भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो छोटी बच्चियां जो बहुत ही प्यारी लग रही हैं, वो स्कूल के फंक्शन में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। अब उनका परफॉर्मेंस शायद खत्म होने वाला था या फिर यूं ही साइड से धुआं छोड़ा गया। अब वो बच्चियां छोटी हैं, उन्हें धुएं की इतनी समझ नहीं है और वो डर गई। एक डर कर स्टेज के दूसरी तरफ भाग गई और दूसरी डर कर रोने लगी। तभी एक कपल जो उस बच्ची के माता-पिता पास हो सकते हैं, वो पास में जाकर उस बच्ची को चुप कराते दिखते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो का काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने भोले और प्यारे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दोनों कितने प्यारे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो सारा प्रोग्राम बिगड़ गया धुएं की वजह से। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्यारी बच्चियां।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये चोर अब चोरी से तौबा ही कर लेगा, इसके साथ जो हुआ वो जरा आप भी देखिए
लिफ्ट में नहीं मिली एंट्री तो पीठ पर भारी सामान लाद 6 मंजिल चढ़ा डिलीवरी बॉय, VIDEO देख लोगों का खून खौला