1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो इंडिया का Doctor Strange, आप Video देख हो जाएंगे हैरान

ये देखो इंडिया का Doctor Strange, आप Video देख हो जाएंगे हैरान

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको Doctor Strange की याद जरूर आ जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DRYASHTIWARI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सुबह से लेकर शाम तक लोग सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोग भी कभी वीडियो तो कभी फोटो पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादातर वीडियो ही देखने को मिलते हैं। अगर वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर जुगाड़, लड़ाई, ड्रामा, स्टंट, एक्शन समेत न जानें कितने ही वीडियो लोगों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने न जानें कितने ही ऐसे वीडियो देखे होंगे जो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने कार की स्टीयरिंग जैसा कुछ पकड़ा हुआ है और उसमें धागे बंधे हुए हैं। उन्हीं धागों की दूसरी छोर पर लाल रंग जैसा कुछ बंधा हुआ है जो कोयला जैसा मालूम पड़ता है मगर स्पष्ट नहीं है कि वो क्या है। इसके बाद वो लड़का उसे घुमाना शुरु करता है और कुछ ही देर में ऐसा नजारा दिखने लगता है जैसे डॉक्टर स्ट्रेंज की पिक्चरों में देखने को मिलता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया से डॉक्टर स्ट्रेंज।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मार्वल से 99 मिस्ड कॉल। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी हरकत तो कोई लड़का ही कर सकता है, Video देख लड़कियां हो जाएंगी हैरान

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत