1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 22, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 11:53 pm IST

मगरमच्छ जैसे जीव को हल्के में लेने का मतलब आग से खेलना है। डोगेश की बहादुरी तो तारीफ के काबिल है, लेकिन उसने ये भी सिखा दिया कि हर बार हीरो बनने की कोशिश में मुसीबत को न्योता देना ठीक नहीं है।

मगरमच्छ से जा भिड़ा कुत्ता- India TV Hindi
मगरमच्छ से जा भिड़ा कुत्ता Image Source : INSTAGRAM/@FOODIECHINA_

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही दिल दहला देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक वफादार कुत्ता अपने केयरटेकर की मदद करने के चक्कर में मगरमच्छ जैसे जीव से भिड़ जाता है, लेकिन ये भिड़ंत ऐसी थी कि डॉगी की सारी हेकड़ी निकल गई और उसे उसकी औकात पता चल गई।

जब कुत्ते ने मगरमच्छ से पंगा ले लिया

कहा जाता है ना कि हर बार हीरो बनने की कोशिश में मत कूद पड़ो, क्योंकि कुछ विलेन तुम्हारे बस के नहीं होते। कुछ ऐसा ही हुआ डोगेश भाई के साथ। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक केयरटेकर बड़े जतन से स्टील की रॉड और चिमटे के सहारे एक मगरमच्छ को बाड़े से बाहर निकाल रहा है। अब तक तो मगरमच्छ शांत है लेकिन तभी फ्रेम में एंट्री होती है हमारे डोगेश भाई की! जो ये कुत्ता शायद सोचता है कि उसका मालिक मुसीबत में है और अब वक्त है अपनी वफादारी दिखाने का। ऐसे में वह बिना एक सेकंड गंवाए मगरमच्छ पर टूट पड़ता है। कभी वह उसकी पूंछ खींचता तो कभी उस पर भौंकता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब केयरटेकर की पकड़ जरा सी ढीली पड़ती है। यहीं मगरमच्छ को मौका मिल जाता है और वो अपने सबसे खतरनाक हथियार "डेथ रोल" का ट्रेलर दिखाने की तैयारी कर लेता है। अगले ही पल, डोगेश का मुंह मगरमच्छ के जबड़े में फंस जाता है। वो जबड़ा, जो किसी शैतानी ताले से कम नहीं, एक बार बंद हुआ तो खुलने का नाम ही नहीं लेता। डोगेश की चीखें निकल पड़ती हैं, वो छटपटाने लगता है, लेकिन मगरमच्छ के जबड़े की पकड़ा ढीली नहीं होती।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foodiechina_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जहां कोई इस वीडियो को देखने के बाद हंस रहा है तो कोई डोगेश की बहादुरी की तारीफ कर रहा है। कुछ तो मगरमच्छ को "बॉस" भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, मगरमच्छ को हल्के में मत ले, वो पानी का थानोस है।" दूसरे ने चुटकी ली, और लिखा, "डोगेश ने सोचा वो सलमान खान है, लेकिन मगरमच्छ ने बता दिया कि विलेन तो वो खुद है।" तीसरे ने लिखा, "एक बाइट में सारी हेकड़ी निकाल दी!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।