1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो बंदर का कारनामा, खाना लेने के लिए छीन लिया शख्स का फोन

ये देखो बंदर का कारनामा, खाना लेने के लिए छीन लिया शख्स का फोन

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि बंदर भी बड़े होशियार होते हैं। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में और फिर लोगों के कमेंट्स बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SUMIT_JAISWAL550 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में शायद ही आपको ऐसे लोग मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो रखते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया का यूज नहीं करते होंगे। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जरूर जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही है और वो हमारी फीड पर आता भी है। आपने अब तक न जानें कितने वायरल वीडियो देख लिए होंगे। अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि बंदर से अपना चश्मा बचाकर चलो क्योंकि वो चश्मा छीन लेते हैं। बंदर खाने का सामान लेने के लिए ऐसा करते हैं। आपका चश्मा छीनेंगे तो आप चश्मा लेने के लिए उन्हें खाने के लिए कुछ देंगे मगर अब बात कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई है। अब बंदर खाने की चीज लेने के लिए चश्मा के अलावा लोगों के फोन भी छीन लेते हैं। वायरल वीडियो में दिखा कि एक बंदर ने एक आदमी का फोन छीन लिया है और वो आदमी जब उसे खाने के लिए कुछ देता है तो ही वो उसे उसका फोन लौटाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sumit_jaiswal550 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने  लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह बिजनेस है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक हाथ ले और एक हाथ दे। तीसरे यूजर ने लिखा- वो जानते हैं कि खाना कैसे मिलेगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चा ही है भाई वैभव सूर्यवंशी! वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे, देखें

क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?