ये देखो कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास, इनका जुगाड़ तो देखना बनता ही है, देखें Video
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलते रहते हैं। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, वो इस बात के गवाह होंगे। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आप इस बात के गवाह होंगे कि हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई भी कमी नहीं है। हमारे देश के लोगों के खून में जुगाड़ बहता है और उन्हें जब भी जरूरत पड़ती है या फिर मौका मिलता है, वो लोग जुगाड़ करने से पीछे नहीं हटते हैं। हर दिन सोशल मीडिया स्क्रोल करते समय कोई न कोई ऐसा वीडियो नजर आ ही जाता है जो अनोखे जुगाड़ के कारण वायरल हो रहा होता है। हर दिन एक से बढ़कर एक और हर बार पहले से बेहतर एवं अलग जुगाड़ हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। अभी भी एक अनोखा जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
ऐसा जुगाड़ पहले किसी के घर देखा है?
अभी गर्मी ने क्या बवाल मचाया हुआ है, ये तो आप सभी को पता ही है। गर्मी का ये हाल है कि लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। मगर ऐसा नहीं है कि घर में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। अगर घर में AC नहीं तो फिर घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं है। ऐसे में अगर एक AC हो और कमरा दो, तो कुछ लोगों के दिमाग में जुगाड़ का ख्याल आ ही जाता है। वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। एक शख्स ने अपने दोनों कमरे को जोड़ने वाली दीवार को ऊपर से थोड़ा सा तुड़वा दिया है ताकि बीच में AC लगा दिया जाए और एक ही एसी से दोनों कमरे में कूलिंग हो सके। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शेयरिंग ही केयरिंग है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गरीबी का जुगाड़ कहो इसको। दूसरे यूजर ने लिखा- इतने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्यों हैं ऐसे लोग दुनिया में! लड़के की हरकत आपको कर देगी हैरान, लोगों ने जमकर किए कमेंट
बिंदी लगाने के लिए महिला ने खोजा नया तरीका, पोस्ट देखकर लोग बोले- 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है'
