1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिंदी लगाने के लिए महिला ने खोजा नया तरीका, पोस्ट देखकर लोग बोले- 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है'

बिंदी लगाने के लिए महिला ने खोजा नया तरीका, पोस्ट देखकर लोग बोले- 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2025 10:05 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:05 pm IST

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसमें कुछ तस्वीरें हैं। उन तस्वीरों के जरिए यह पता चल रहा है कि महिला ने बिंदी लगाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

jugaad, viral photo, viral news, trending news- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कलाकार लोगों की कमी नहीं है। एक से एक कलाकारी लोग करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद क्या, वहां की जनता उनकी कलाकारी देखती रहती है। कुछ लोगों की कलाकारी तारीफ के काबिल होती है मगर ज्यादातर लोगों की कलाकारी ऐसी होती जिसे देखने के बाद लोग अपना माथा ही पकड़ लेते हैं कि ऐसा करने की क्या ही जरूरत थी। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो या फिर फोटो देखे होंगे जिसमें लोगों की अतरंगी कलाकारी देखने को मिली होगी। अभी भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

वायरल हुई तस्वीरों में क्या नजर आया?

महिलाएं जो बिंदी लगाती हैं, वो हमेशा मार्केट से बिंदी को खरीद कर ही लाती होंगी। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसमें भी कलाकारी करते हैं और कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। अभी जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल फोटो में नजर आया कि एक महिला रोली जिसे कुमकुम या फिर सिंदूर भी कहा जाता है, उससे अपनी बिंदी कर रही है। अब वो सटीक हो और अच्छा लगे इसके लिए महिला ने छनौटा अपने माथे पर रख लिया और एक छेद के अंदर उस रोली को भर दिया। महिला जब छनौटा हटाती तो नजर आता है कि उसके माथे पर एक परफेक्ट बिंदी लगी हुई है। इसी जुगाड़ के कारण महिला वायरल हो गई।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाल रंग की बिंदी का टैटू बनवा लो। दूसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब अगर कहीं शादी में जाना हो तो ये लेकर घूमेगी क्या। चौथे यूजर ने लिखा- टाइम बर्बाद है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत जल्दी खोज लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मौत से खेल रहा है यार! आदमी की हरकत देख आप भी हो जाएंगे भौचक्के, देखें वायरल Video

यहां तो कर्म का फल तुरंत ही मिल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।