1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत से खेल रहा है यार! आदमी की हरकत देख आप भी हो जाएंगे भौचक्के, देखें वायरल Video

मौत से खेल रहा है यार! आदमी की हरकत देख आप भी हो जाएंगे भौचक्के, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2025 08:44 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 08:44 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी लगी आग को बुझा रहा है मगर आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप खुद बोलेंगे कि ये तो मौत को दावत दे रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते होंगे वरना आजकल तो हर घर में स्मार्ट फोन है और हर किसी का अकाउंट सोशल मीडिया पर है। कोई सोशल मीडिया पर सिर्फ स्क्रोल करने के लिए है तो कोई सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करता है। आप दोनों में से किसी भी श्रेणी में हों मगर सोशल मीडिया पर पोस्ट और वायरल हो रहे वीडियो को तो आप भी देखते ही होंगे। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी जुगाड़ का कुछ वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोग वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक हैरान करने वाला वीडियो नजर आया।

इस वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी बिजली के खंभे पर एक तार में आग लगी हुई है और उस आग को बुझाने के लिए शख्स उस खंभे पर चढ़ा हुआ है। ऐसा नहीं है कि वो कुछ दूरी से आग को बुझाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि एक शख्स जो पास के घर की छत पर खड़ा है, वो उसे एक मग पानी देता है और वो आदमी उस पानी को उस आग पर फेंककर उसे बुझाने की कोशिश करता है। अब यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @meinkiakaruu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'जब मेरा दोस्त इलेक्ट्रीशियन बन जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काम खराब कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मौत से खेल रहा है यार।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यहां तो कर्म का फल तुरंत ही मिल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

KEMPTY FALL का वायरल Video आपके उड़ा देगा होश, देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।