1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हरकत एक दिन जान भी ले लेती है, एक बार आप भी देखें वायरल Video

ऐसी हरकत एक दिन जान भी ले लेती है, एक बार आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:53 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें नजर आता है कि कैसे एक आदमी चलती ट्रेन से नीचे उतर जाता है। ऐसा करना जान के लिए खतरनाक होता है। आप जब वीडियो देखेंगे तो कुछ देर के लिए पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

viral video, stunt, stunt video, horrific video- India TV Hindi
चलती ट्रेन से नीचे उतर गया शख्स जिसका वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

समय बहुत ही कीमती है। एक-एक पल लोगों के लिए कीमती होता है मगर उस समय से भी ज्यादा कीमती लोगों की जान होती है। अगर जान बची हुई है तो इंसान अपनी जिंदगी में बहुत कुछ कर सकता है लेकिन कभी-कभी लोग थोड़ा सा समय बचाने के लिए कुछ ऐसा काम करते हैं जो उनकी जान को भी खतरे में डाल देता है। ऐसा अकसर लोग ट्रेन या फिर बस से उतरते समय करते हैं। यह समझ में नहीं आता है कि कुछ सेकंड या फिर चंद मिनट बचाने के लिए लोग जान को खतरे में क्यों डालते हैं और उस समय का वो ऐसा क्या ही कर लेंगे जो जान से भी ज्यादा जरूरी होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

चलती ट्रेन से उतरा शख्स

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी चलती ट्रेन से नीचे उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सीढ़ियों पर खड़ा है। तभी वो देखता है कि एक आदमी उसका वीडियो बना रहा है और वो देख वह कहता है, 'वीडियो बना रहा है भाई, बना-बना, तेरा भाई उतर जाएगा।' इसके तुरंत बाद कुछ लोग उसे ट्रेन से नीचे उतरने के लिए बोलते हुए सुनाई देते हैं। उन्हें मना करना चाहिए लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो आदमी चलती ट्रेन से नीचे उतर भी जाता है। उसे कुछ नहीं होता है मगर जरूरी नहीं कि हमेशा ऐसा ही होगा। कभी टाइमिंग या फिर पैर रखने की जगह अगर गलत हो गई तो फिर जान भी जा सकती है। इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप कभी ऐसी बेवकूफी मत करिएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैकर है भाई हैकर है, फिजिक्स की क्लास पूरी ली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- थोड़ी सी चूक जान ले सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोग ही दुर्घटना को निमंत्रण देते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे में ही किसी दिन भाई निकल लेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मौत ने इन दोनों को दस्तक देकर छोड़ दिया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।