1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साड़ी का ऐसा इस्तेमाल सिर्फ अपने यहां ही हो सकता है, जुगाड़ देख आप हो जाएंगे हैरान

साड़ी का ऐसा इस्तेमाल सिर्फ अपने यहां ही हो सकता है, जुगाड़ देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2025 05:31 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 05:31 pm IST

अभी एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने आज से पहले ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर जुगाड़ की बात की जाए तो हमारे देश में आपको सबसे ज्यादा जुगाड़ करने वाले लोग मिलेंगे और कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं या फिर जितने भी लोग हैं, उन्हें जुगाड़ के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि वहां सबसे ज्यादा वीडियो जुगाड़ के वायरल होते हैं जिन्हें लोगों ने देखा ही होगा। हर कुछ दिनों में कुछ न कुछ जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे होंगे और अब समय आ गया है कि आप उस लिस्ट में एक नया जुगाड़ जोड़ लें। अभी एक कमाल का जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिले।

ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा

आप सोचिए कि अपने दोस्तों के साथ आप क्रिकेट खेल रहे हैं और अचानक बॉल एक सूखे कुएं में चली जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे? ज्यादातर लोग दूसरी बॉल लाएंगे या फिर खेल वहीं रोक देंगे लेकिन जुगाड़ करने वाले इसका भी तोड़ निकाल लेते हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साड़ी को एक ओर से इस तरह बांध दिया गया है कि उसमें कोई बैठ सके और फिर किसी को उसमें बैठाकर साड़ी की मदद से उस सूखे कुएं में उतार देते हैं। वो बच्चा नीचे पहुंचकर बॉल उठा लेता है और फिर सभी मिलकर उसे बाहर खींच लेते हैं। अब यह जुगाड़ कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर official_abhinav नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 30 की बॉल, 500 की साड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- साड़ी काफी मजबूत है। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आपका स्वागत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- साड़ी से कोई मतलब नहीं है, बॉल से मतलब है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी हरकत एक दिन जान भी ले लेती है, एक बार आप भी देखें वायरल Video

मौत ने इन दोनों को दस्तक देकर छोड़ दिया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।