1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनके लिए तो 100 तोपों की सलामी बनती है! शख्स ने बनाया जुगाड़ वाला झूमर, Video वायरल

इनके लिए तो 100 तोपों की सलामी बनती है! शख्स ने बनाया जुगाड़ वाला झूमर, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2025 06:52 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 06:52 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा अपनी कला दिखा रहा है। उसके वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने अलग-अलग कमेंट भी किया है। आप भी उसकी तारीफ करेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बनाया गजब का झूमर Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है और वो चीज हमें समय-समय पर देखने को मिलता रहता है। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है और उस वीडियो में नजर आता है कि यहां के लोगों में कितना टैलेंट भरा पड़ा है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर आपने जुगाड़ के कई वीडियो देखे ही होंगे। उन जुगाड़ के वीडियो को देखने के बाद लोग उसके मुताबिक कमेंट करके अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

बंदे ने दिमाग तो बढ़िया लगाया

वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स बहुत सारे चाय वाले डिस्पोजल कप लेकर एक खाट पर बैठता है। इसके बाद वो उन सभी कपों को बारी-बारी एक दूसरे से जोड़ना शुरू करता है। वो स्टेपलर से पिन मारकर कप जोड़ता नजर आता है। शुरु में तो समझ में ही नहीं आता है कि ये क्या बना रहा है। मगर धीरे-धीरे वो काम को पूरा करता है और अंत में समझ में आता है कि वो जुगाड़ वाला झूमर बना रहा है। आखिर में वो एक कप का नीचे का हिस्सा काटकर उसमें बल्ब फिट कर देता है और वो जब बल्ब जलाता है तो झूमर बहुत ही सुंदर लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'झूमर बनाने वाली कंपनी इस बंदे को ढूंढ रही है, 100 तोपों की सलामी देने के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टैलेंट तो है, इसमें कोई शक नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने भारत में टैलेंट की कमी नहीं, कूट-कूट कर भरा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- इनके लिए तो 100 तोपों की सलामी बनती है। चौथे यूजर ने लिखा- वास्तव में बहुत ही बड़ा कलाकार है यह तो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में जन्मदिन मनाते बंदे का Video हुआ वायरल, वीडियो बनाने वाले शख्स ने कही ये बात

"मैं कल से ऑफिस नहीं आऊंगा..."; बंदे का रेजिग्नेशन देख हो जाएंगे आप दंग, फोटो हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।